Get App

Kedarnath Yatra 2025: केदारनाथ धाम के कपाट आज से दर्शन के लिए खुले, श्रद्धालुओं पर की गई पुष्प वर्षा

Kedarnath Yatra 2025: 11वें ज्योतिर्लिंग के कपाट खुलने के मौके पर मंदिर प्रांगण में हजारों श्रद्धालुओं के साथ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। ठंड के बावजूद अपार उत्साह से भरे श्रद्धालु 'बम-बम भोले' और 'जय बाबा केदार' के जयकारे लगा रहे थे

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड May 02, 2025 पर 9:07 AM
Kedarnath Yatra 2025: केदारनाथ धाम के कपाट आज से दर्शन के लिए खुले, श्रद्धालुओं पर की गई पुष्प वर्षा
Kedarnath Yatra 2025: श्री केदारनाथ धाम के कपाट आज श्रद्धालुओं के लिए खुलने पर श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की जा रही है

Kedarnath Dham Yatra 2025: सर्दियों में छह माह बंद रहने के बाद शुक्रवार (2 मई) सुबह केदारनाथ मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए फिर खोल दिए गए। रुद्रप्रयाग जिले में 11 हजार फुट से अधिक की उंचाई पर स्थित 11वें ज्योतिर्लिंग के कपाट खुलने के मौके पर मंदिर प्रांगण में हजारों श्रद्धालुओं के साथ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। ठंड के बावजूद अपार उत्साह से भरे श्रद्धालु 'बम-बम भोले' और 'जय बाबा केदार' के जयकारे लगा रहे थे।

इस मौके पर भिगवान शिव के धाम को देश-विदेश से मंगाए गए विभिन्न प्रकार के 108 क्विंटल फूलों से सजाया गया है। यात्रा 139 कैमरों से निगरानी हो रही है। मंदिर के पास बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड भी तैनात है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद केदारनाथ में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

30 अप्रैल को अक्षय तृतीया के पर्व पर गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खोले गए थे। उत्तराखंड के चार धामों में शामिल बदरीनाथ धाम के कपाट रविवार को खुलेंगे। इसी के साथ इस वर्ष की चारधाम यात्रा की पूरी तरीके से विधिवत शुरुआत हो जाएगी। श्री केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुलने के बाद वहां सांस्कृतिक कार्यक्रम जारी हैं।

श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलने पर श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की गई। हर साल सर्दियों में भीषण ठंड के कारण चारों धामों के कपाट बंद कर दिए जाते हैं जो अगले साल अप्रैल-मई में दोबारा श्रद्धालुओं के लिए खोले जाते हैं। मंदिर के कपाट छह महीने के लिए खुले रहते हैं। इस दौरान देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु इन धामों के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। पिछले साल करीब 48 लाख श्रद्धालु हिमालयी धामों में पहुंचे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें