Ketu Gochar 2026: छाया ग्रह केतु के नक्षत्र बदलने से बढ़ेंगी 3 राशियों के जीवन में खुशियां, जानें कौन सी हैं ये राशियां

Ketu Gochar 2026: ज्योतिष में केतु को छाया ग्रह माना गया है। इसके प्रभाव से अचानक घटनाएं घटित होती हैं। ये ग्रह कुछ दिनों में नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहा है, जिसे तीन राशियों के लिए अच्छा माना जा रहा है। आइए जानें कब होगा यह गोचर और इसके प्रभाव से कौन सी राशियां प्रभावित होंगी

अपडेटेड Apr 18, 2026 पर 8:00 AM
Story continues below Advertisement
केतु मघा नक्षत्र में 20 अप्रैल 2026 से लेकर 5 दिसंबर 2026 में गोचर करेंगे।

Ketu Gochar 2026: केतु को ज्योतिष में क्रूर, गुस्सैल और रहस्यमयी ग्रह माना जाता है। ये ग्रह जिस भी जातक की कुंडली में होता है, उसके जीवन अच्छा या बुरी घटनाएं अचानक घटती हैं। ये छाया ग्रह है इसलिए भ्रमित करता है। इस ग्रह की स्थिति में हल्का सा बदलाव भी बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि इसके प्रभाव से जीवन में अचानक बड़े बदलाव देखने को मिलते हैं। आने वाले कुछ समय में इस ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन होने वाला है। आइए जानें कब होगा ये गोचर, किस नक्षत्र में प्रवेश करेगा केतु और इससे कौन सी राशियां प्रभावित होंगी?

अपने नक्षत्र में प्रवेश करेंगे केतु

उज्जैन के ज्योतिष आचार्य आनंद भारद्वाज ने न्यूज 18 को बताया कि 20 अप्रैल को केतु अपने नक्षत्र मघा में दोपहर 1 बजकर 40 मिनट पर प्रवेश करेंगे। इस स्थिति में वह लगभग 5 दिसंबर 2026 तक रहेंगे। इसके बाद वह अश्लेषा नक्षत्र में गोचर करेंगे। केतु का यह परिवर्तन साधारण नहीं है बल्कि इसका असर तीन राशियों राशियों के जीवन पर गहराई से देखने को मिलेगा। आने वाले करीब 8 महीनों तक इन लोगों को करियर में नई ऊंचाइयां हासिल करने के अवसर मिल सकते हैं। व्यापार से जुड़े लोगों को अचानक लाभ के योग बनेंगे। वहीं नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं।

इन तीन राशियों को होगा लाभ

वृषभ राशि : इस राशि के लोगों के लिए यह बदलाव नई खुशियों का संकेत लेकर आएगा। परिवार में चल रही गलतफहमियां खत्म होंगी और रिश्तों में अपनापन बढ़ेगा। समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी और काम की सराहना होगी। नौकरी और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।

कर्क राशि : केतु का यह गोचर कर्क राशि के जातकों के लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। लंबे समय से चल रहे पारिवारिक विवाद और आपसी मतभेद सुलझते नजर आएंगे, जिससे घर का माहौल शांत और खुशहाल रहेगा। रिश्तों में अपनापन बढ़ेगा और समाज में प्रतिष्ठा मजबूत होगी।


सिंह राशि : इस राशि वालों के लिए केतु का नक्षत्र परिवर्तन बेहद सकारात्मक संकेत दे रहा है। करियर में आपकी मेहनत रंग लाएगी और कार्यक्षेत्र में नई पहचान बनने के योग हैं। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, जिससे रुके हुए काम भी पूरे होंगे। पुराने निवेश से अच्छा लाभ मिलने की संभावना है।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें

Shani Nakshatra Parivartan 2026: आज से एक महीने तक सावधान रहें ये 4 राशियां, इनके लिए अच्छा नहीं शनि का नक्षत्र परिवर्तन

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।