Mahalakshmi Rajyog 2026: सूर्य, मंगल और चंद्रमा की युति से बनेगा ये राजयोग, मेष, तुला सहित 4 राशियों की लगेगी लॉटरी

Mahalakshmi Rajyog 2026: इस साल मकर संक्रांति के मौके पर सूर्य, चंद्रमा और मंगल की दुर्लभ युति से महालक्ष्मी राजयोग का निर्माण हो रहा है। इससे मेष और तुला राशि सहित चार राशियों की लॉटरी लग सकती है। आइए जानें कौन सी हैं ये 4 राशियां

अपडेटेड Jan 09, 2026 पर 8:00 AM
Story continues below Advertisement
मंगल के अपनी उच्च राशि मकर में प्रवेश से इन दो ग्रहों की युति बनेगी।

Mahalakshmi Rajyog 2026: ज्योतिष शास्त्र में कुछ ग्रहों के संयोग को बहुत शुभ माना जाता है। इनके साथ आने से राजयोग बनते हैं, जो कुछ राशियों के लिए बहुत लकी साबित होते हैं। ऐसा ही एक राजयोग मकर संक्रांति के मौके पर भी बनने जा रहा है। हिंदू धर्म में मकर संक्रांति को पर्व को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन सूर्य देव धनु राशि से निकल कर मकर राशि में प्रवेश करते हैं, जिससे खरमास खत्म होता है और शुभ कार्यों की शुरुआत होती है। मकर संक्रांति पर सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद मंगल के अपनी उच्च राशि मकर में प्रवेश से इन दो ग्रहों की युति बनेगी। वहीं 18 जनवरी को चंद्रमा के भी इसी राशि में प्रवेश करने से महालक्ष्मी राजयोग का निर्माण होगा। इससे चार राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा और उन्हें धनलाभ के योग बन सकते हैं। आइए जानें इनके बारे में

मेष राशि : मेष राशि के जातकों के लिए महालक्ष्मी राजयोग अचानक सौभाग्य और समृद्धि लेकर आएगा। बिना अपेक्षा के धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं, जिससे आपकी योजनाएं सफल होंगी। अचानक की गई यात्राएं लाभकारी और सफलता देने वाली साबित होंगी। यह योग मेष राशि वालों को हर क्षेत्र में भाग्य का पूरा साथ देगा।

तुला राशि : महालक्ष्मी राजयोग तुला राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ और लाभकारी सिद्ध होने वाला है। इस दौरान अचानक धन लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। घर-परिवार और कार्यस्थल दोनों जगह सकारात्मक और प्रसन्नता भरा वातावरण बना रहेगा। लंबे समय से चली आ रही चिंताएं दूर होंगी और मानसिक शांति मिलेगी।

वृश्चिक राशि : वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह योग भाग्योदय का द्वार खोलने वाला रहेगा। महालक्ष्मी राजयोग के प्रभाव से आप जिस भी कार्य में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता और मान-सम्मान प्राप्त होगा। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। इस अवधि में वाहन या संपत्ति खरीदने के योग भी बन रहे हैं, जिससे भविष्य की आर्थिक स्थिरता मजबूत होगी।

मकर राशि : मकर राशि के लिए यह समय किसी वरदान से कम नहीं होगा। महालक्ष्मी राजयोग के कारण आय में उल्लेखनीय वृद्धि देखने को मिलेगी और अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रहेगा। धन से जुड़े फैसलों में आप पहले से अधिक सजग और समझदार रहेंगे, जिसका सीधा लाभ आपकी आर्थिक स्थिति पर पड़ेगा। इस वर्ष आप आर्थिक रूप से मजबूत होंगे।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें


Labh Drishti Yog 2026: मकर संक्रांति के बाद इन 3 राशियों के जीवन में आएगा बड़ा बदलाव, शनि और शुक्र बनाएंगे लाभ दृष्टि योग

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।