Mahalakshmi Rajyog 2026: ज्योतिष शास्त्र में कुछ ग्रहों के संयोग को बहुत शुभ माना जाता है। इनके साथ आने से राजयोग बनते हैं, जो कुछ राशियों के लिए बहुत लकी साबित होते हैं। ऐसा ही एक राजयोग मकर संक्रांति के मौके पर भी बनने जा रहा है। हिंदू धर्म में मकर संक्रांति को पर्व को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन सूर्य देव धनु राशि से निकल कर मकर राशि में प्रवेश करते हैं, जिससे खरमास खत्म होता है और शुभ कार्यों की शुरुआत होती है। मकर संक्रांति पर सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद मंगल के अपनी उच्च राशि मकर में प्रवेश से इन दो ग्रहों की युति बनेगी। वहीं 18 जनवरी को चंद्रमा के भी इसी राशि में प्रवेश करने से महालक्ष्मी राजयोग का निर्माण होगा। इससे चार राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा और उन्हें धनलाभ के योग बन सकते हैं। आइए जानें इनके बारे में
