Makar Sankranti-Shattila Ekadashi 2026 Sanyog: मकर संक्रांति के साथ षटतिला एकादशी का अद्भुत संयोग, इन राशि वालों को होगा जबरदस्त फायदा

Makar Sankranti-Shattila Ekadashi 2026 Sanyog: इस साल मकर संक्रांति के दिन षटतिला एकादशी का दुर्लभ संयोग बन रहा है। इस दिन बनने वाली ग्रहों की दशा तीन राशि वालों को जबरदस्त फायदा करवा सकती है। आइए जानें कौन सी हैं ये राशियां

अपडेटेड Jan 09, 2026 पर 4:05 PM
Story continues below Advertisement
साल 2026 में मकर संक्रांति के दिन यानी 14 जनवरी को षटतिला एकादशी का दुर्लभ संयोग बन रहा है।

Makar Sankranti-Shattila Ekadashi 2026 Sanyog: मकर संक्रांति का पर्व हर साल 14 जनवरी के दिन मनाया जाता है। इस सूर्य धनु राशि से निकल कर मकर राशि में प्रवेश करते हैं और खरमास समाप्त होता है। इसके अलावा ये समय ऋतु परिवर्तन और फसलों का नया सीजन शुरू होने का भी प्रतीक है। वहीं, षटतिला एकादशी का व्रत माघ मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को किया जाता है। भगवान विष्णु को समर्पित इस व्रत में तिल के उपयोग का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस व्रत में तिल का छह तरीकों के उपयोग करने से कई जन्मों के बराबर पुण्य फल मिलता है। साल 2026 में मकर संक्रांति के दिन यानी 14 जनवरी को षटतिला एकादशी का दुर्लभ संयोग बन रहा है। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार ये संयोग लगभग 23 साल बाद बनने जा रहा है। ज्योतिषियों के अनुसार, इन दोनों पर्वों का एक साथ आना कई राशियों के लिए शुभ साबित हो सकता है। शास्त्रों के अनुसार, इस योग में सूर्यदेव और भगवान विष्णु दोनों की विशेष कृपा प्राप्त होगी। ज्योतिष विशेषज्ञों के अनुसार, ये दिन कुछ राशि वालों के लिए बहुत फलदायी हो सकता है। आइए जानें उन लकी राशियों के बारे में

संक्रांति का समय

सूर्यदेव जअ धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करते हैं, तभी मकर संक्रांति मनाई जाती है। यह पर्व नए कार्यों की शुरुआत, सकारात्मक ऊर्जा और उन्नति का प्रतीक माना जाता है। सूर्य देव 14 जनवरी को दोपहर 3 बजकर 13 मिनट पर मकर राशि में गोचर करेंगे।

कर्क राशि : इस राशि के जातकों के लिए मकर संक्रांति और षटतिला एकादशी का यह संयोग आर्थिक उन्नति के संकेत लेकर आ रहा है। आय में बढ़ोतरी के योग बन सकते हैं। नौकरी पेशा लोगों को वेतन वृद्धि या नया अवसर मिल सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों को लाभदायक सौदे मिलने की उम्मीद है।

सिंह राशि : सिंह राशि वालों के लिए यह समय रिश्तों और करियर दोनों में सकारात्मक बदलाव ला सकता है। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। सरकारी क्षेत्र से जुड़े कामों में आ रही अड़चनें दूर हो सकती हैं। निर्णय लेने की क्षमता पहले से बेहतर होगी, जिससे बड़े फैसलों में सफलता मिलेगी। प्रमोशन या से जुड़ी अच्छी खबर भी मिल सकती है।

मकर राशि : इस राशि वालों के लिए यह संयोग नए अवसरों और स्थिरता का संकेत दे रहा है। आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। व्यापार में फायदेमंद समझौते होने की संभावना है। निवेश से अच्छा रिटर्न मिलेगा और नौकरी-पेशा लोगों के लिए वेतन वृद्धि या पद में सुधार के योग बन सकते हैं। कार्यस्थल पर आपकी मेहनत को पहचान मिलेगी, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा।


डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें

Mahalakshmi Rajyog 2026: सूर्य, मंगल और चंद्रमा की युति से बनेगा ये राजयोग, मेष, तुला सहित 4 राशियों की लगेगी लॉटरी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।