Mangal Gochar 2026: मंगल ग्रह को ग्रहों का सेनापति माना जाता है। जातक की कुंडली में इसे पराक्रम, ऊजा और साहस का कारक माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह को अग्नि तत्व वाला ग्रह माना जाता है, जबकि वृषभ राशि पृथ्वी तत्व वाली है। इसी राशि में मंगल का गोचर 21 जून 2026 को होने जा रहा है। इसे ज्योतिषीय दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस ग्रह के गोचर का असर कामकाज, प्रतिस्पर्धा और आर्थिक निर्णयों पर पड़ता है।
ज्योतिष गणनाओं के अनुसार, इस ग्रह 4 राशि के जातकों के लिए विशेष अवसर लेकर आ रहा है। माना जा रहा है इस गोचर का असर 4 राशियों के कामकाज, प्रतिस्पर्धा और आर्थिक निर्णयों पर पड़ सकता है। मंगल के इस गोचर के बाद से वृषभ, धनु सहित 4 राशियों को अच्छा लाभ मिलने की संभावनाएं हैं। करियर और पारिवारिक मामलों में सुख शांति का अनुभव होगा।
इन 4 राशियां की लगेगी लॉटरी
वृषभ राशि : मंगल का गोचर वृषभ राशिवालों के लग्न भाव में होने वाला है। इस दौरान वृषभ राशि वालों को नए लोगों से जुड़ने का मौका मिल सकता है। कई नए दोस्त बनाएंगे। करियर में काफी अच्छा समय बीतेगा और तरक्की होगी। लव लाइफ में आपसी प्रेम और समझ बढ़ सकती है।
कर्क राशि : कर्क राशि के लोगों के लिए मंगल का गोचर उनके 11वें भाव में होने वाला है। कर्क राशि वालों को मेहनत का पूरा फल मिलेगा और बड़ी सफलता हासिल कर सकेंगे। अच्छा धन लाभ मिलने के आसार हैं। भविष्य के लिए कई बचत योजनाएं बना सकते हैं।
मीन राशि : मंगल का गोचर मीन राशिवालों के तीसरे भाव में होने वाला है। आपके साहस में वृद्धि होगी, जीवन में उन्नति और सफलता मिलने की संभावनाएं हैं। यह समय आपके लिए प्रगति और आत्मविश्वास को बढ़ाने वाला रहेगा। यह गोचर जीवन में उन्नति और सफलता लेकर आने वाला है।
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें