Credit Cards

Mangal Grah Gochar: दिवाली बाद अपनी राशि में मंगल ग्रह करेंगे गोचर, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन

Mangal Grah Gochar: दिवाली के बाद ग्रहों के सेना पति और साहस और पराक्रम के कारक मंगल ग्रह का गोचर पूरे 12 महीने बाद स्वराशि यानी वृश्चिक राशि में होगा। इस राशि परिवर्तन से जहां सभी राशियां प्रभावित होंगी, वहीं तीन राशियों के अच्छे दिन शुरू होंगे। आइए जानते हैं इनके बारे में

अपडेटेड Oct 15, 2025 पर 8:00 AM
Story continues below Advertisement
साहस और पराक्रम के कारक मंगल ग्रह का गोचर 12 महीने बाद स्वराशि वृश्चिक में होगा।

Mangal Grah Gochar: ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह का विशेष स्थान है। ये ग्रहों के सेनापति हैं और इन्हें जातक की कुंडली में साहस और पराक्रम का कारक माना जाता है। यही वजह है कि मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन ज्योतिष में विशेष स्थान रखता है। इस समय ये ग्रह कर्क राशि में विराजमान है और दिवाली बाद 27 अक्टूबर को ये स्वराशि में गोचर करेंगे। मंगल ग्रह 12 महीने बाद राशि परिवर्तन कर वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे। ग्रहों का राशि परिवर्तन ज्योतिष में विशेष स्थान रखता है। इससे जहां सभी राशियां प्रभावित होती हैं, वहीं देश-दुनिया की घटनाओं पर भी असर पड़ता है। फिलहाल मंगल ग्रह के इस गोचर से सभी राशियां प्रभावित होंगी, मगर तीन राशियों के अच्छे दिन शुरू होंगे। आइए जानें कौन सी हैं ये भाग्यशाली राशियां

तुला राशि : मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन तुला राशि वालों के लिए सकारात्मक साबित होगा। यह राशि परिवर्तन इनकी कुंडली से भाग्य स्थान पर होने जा रहा है। इसलिए इस अवधि में इन्हें भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को नए मौके प्राप्त हो सकते हैं और प्रमोशन के योग बनेंगे। इस दौरान जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। व्यापार में लाभ होगा और आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है।

वृश्चिक राशि : इस राशि के जातकों के लिए मंगल का गोचर लग्न भाव में होगा। इसलिए यह आपके लिए लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। इस समय आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। मंगल के प्रभाव से लंबे समय से रुके हुए काम बन सकते हैं और मेहनत करने पर सफलता मिल सकती है। आपकी सेहत अच्छी रहेगी और अविवाहित जातकों के विवाह के योग बन सकते हैं। इस समय आपके मान- सम्मान में वृद्धि होगी और नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है।

मीन राशि : मीन राशि वालों के लिए मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन कुंडली में सुख- सुविधाओं के भाव पर होने जा रहा है। इसके प्रभाव से सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी, वाहन और प्रापर्टी का सुख प्राप्त हो सकता है। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी और आपको कुछ नई जिम्‍मेदारियां भी मिल सकती हैं। बिजनेसमैन जातकों को नई डील या पार्टनरशिप का प्रस्ताव मिल सकता है, जो भविष्य में उनके लिए फायदेमंद साबित होगा। व्यवसाय में नए अवसर मिलेंगे और कोई पुराना प्रोजेक्ट फिर तेजी पकड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में लंबे समय से चल रहा कोई विवाद सुलझ सकता है।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें

Navpancham Rajyog 2025: दिवाली से ठीक पहले आज अरुण ग्रह के साथ शुक्र बनाने जा रहे नवपंचम राजयोग, इन राशियों की लगेगी लॉटरी


हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।