Navpancham Rajyog 2025: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का राशि परिवर्तन सामान्य घटना है, लेकिन ग्रहों के संयोग दुर्लभ होते हैं। ये स्थिति तक बनती है, जब कोई ग्रह किसी दूसरे ग्रह के साथ विशेष समय और विशेष स्थान पर कुछ समय के लिए ठहर जाता है। ऐसा ही एक संयोग का निर्माण अरुण ग्रह और शुक्र ग्रह आज यानी 14 अक्टूबर की शाम से करने जा रहे हैं। शुक्र ग्रह वैभव, सौंदर्य और प्रेम भाव के स्वामी ग्रह हैं, वहीं अरुण ग्रह जिस व्यक्ति की कुंडली में मजबूत होते हैं, वह स्वतंत्र स्वाभाव का और रचनात्मक होता है। वह सामाजिक परिवर्तन लाने में यकीन रखता है।
इस साल दिवाली से पहले 14 अक्टूबर को शाम 7 बजकर 34 मिनट पर शुक्र और अरुण ग्रह नवपंचम राजयोग बनाने जा रहे हैं। ये दोनों ग्रह एक-दूसरे से 120 डिग्री पर होंगे, जिससे नवपंचम राजयोग का निर्माण होगा। अरुण ग्रह इस समय वृषभ राशि में विराजमान है। जबकि शुक्र कन्या राशि में स्थित रहेंगे। इस राजयोग से तीन राशियों की किस्मत चमक सकती है और धन-दौलत में अपार बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं
कुंभ राशि : इस राशि के जातकों के लिए नवपंचम राजयोग का बनना लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। शुक्र ग्रह इनकी राशि से अष्टम भाव पर संचरण करेंगे। यह गोचर इनकी कुंडली में चतुर्थ और भाग्य स्थान के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको भाग्य का साथ मिलेगा। देश-विदेश की यात्रा कर सकते हैं, पेशेवर जिंदगी में स्थिरता और तरक्की आएगी। नया कारोबार शुरू करना चाहते हैं, तो ये समय उत्तम रहेगा।
मिथुन राशि : नवपंचम राजयोग बनने से मिथुन राशि के लोगों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। शुक्र ग्रह आपकी राशि से चतुर्थ भाव पर संचऱण करेंगे। इसलिए इस समय आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। वहीं आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीदने का मन बना सकते हैं। पारिवारिक जीवन में लंबे समय से चल रहा कोई विवाद सुलझ सकता है। इस समय नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है।
सिंह राशि : इस राशि के जातकों के लिए नवपंचम राजयोग शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। यह राजयोग आपकी राशि से धन और वाणी स्थान पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही करियर के क्षेत्र में नए मौके मिल सकते हैं, जिससे प्रमोशन के योग बन सकते हैं। वहीं व्यापार में भी लाभ की संभावना है।