Shani Margi ज्योतिष शास्त्र में शनि को कर्मफलदाता ग्रह कहा गया है। शनि हर व्यक्ति को उसके कर्म के अनुसार फल प्रदान करते हैं। शनि के अशुभ परिणामों से हर व्यक्ति डरा रहता है। लेकिन शनि हमेशा अशुभ फल ही प्रदान नहीं करते हैं। जातक की जन्म कुंडली में शनि की स्थिति के आधार पर अच्छे-बुरे फल मिलते हैं। इनकी चाल का सीधा असर सभी 12 राशियों पर पड़ता है। 13 जुलाई 2025 से वक्री चाल में गोचर कर रहे शनि 28 नवंबर को मार्गी होंगे। शनि इस समय मीन राशि में वक्री हैं, जो तीन राशियों, मिथुन, कर्क और सिंह, के लिए बेहद शुभ हैं। वक्री शनि की यह अवधि इन जातकों के करियर, धन और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि का योग लेकर आई है।
28 नवंबर को सुबह मार्गी होंगे शनि
शनि 138 दिन बाद 28 नवंबर को सुबह 09.20 बजे पर मार्गी होंगे। शनि के मार्गी होने से शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या वाले सीधे प्रभावित होंगे। इस समय मेष, कुंभ व मीन राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती और सिंह व धनु राशि वालों पर शनि की ढैय्या चल रही है। जानें शनि के मार्गी होने पर साढ़ेसाती व ढैय्या वालों पर क्या प्रभाव पड़ेगा।
मेष राशि : मेष राशि वालों की स्थिति में पहले की तुलना में सुधार हो सकता है। सेहत अच्छी रहेगी। धन संबंधी परेशानियां दूर हो सकती हैं। व्यापार में अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं। लेकिन इस समय आपको धैर्य से काम लेना चाहिए।
कुंभ राशि : कुंभ राशि वालों को शनि मार्गी होने से कुछ क्षेत्रों में राहत मिलेगी। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। व्यापार में शुभ फलों की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां खत्म हो सकती हैं। आर्थिक लाभ की संभावना है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।
सिंह राशि : सिंह राशि वालों को इस समय अपनी सेहत का खास ख्याल रखना चाहिए। कार्यस्थल पर उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। कोर्ट-कचहरी से दूरी बनाकर रखें। कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें। बड़े-बुजुर्गों की सलाह लेकर ही कोई भी निर्णय लें।
धनु राशि : शनि मार्गी होने से धनु राशि वालों को आर्थिक, शारीरिक व मानसिक शांति मिल सकती है। इस समय आपको धन कमाने के अवसर मिल सकते हैं। कारोबार के लिहाज से समय अच्छा आएगा लेकिन पैसों से जुड़े मामलों में सतर्कता बरतने की जरूरत रहेगी। सेहत पहले की तुलना में अच्छी होगी। मानसिक शांति मिल सकती है।
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें