Credit Cards

Guru Gochar 2025: धनतेरस से इन दो राशियों को लगेंगे पंख, देवगुरु बृहस्पति करेंगे कर्क राशि में गोचर

Guru Gochar 2025: ज्योतिष में ग्रहों का राशि परिवर्तन बहुत अहम होता है। यूं तो ये राशि परिवर्तन होना कोई नई बात नहीं है, लेकिन ग्रहों के एक से दूसरी राशि में गोचर करने का असर सभी 12 राशियों पर और देश-दुनिया की घटनाओं पर पड़ता है। धनतेरस पर बृहस्पति कर्क राशि में गोचर करेंगे।

अपडेटेड Oct 11, 2025 पर 8:00 AM
Story continues below Advertisement
धनतेरस के दिन देवगुरु बृहस्पति राशि परिवर्तन करेंगे और कर्क राशि में गोचर करेंगे।

Guru Gochar 2025: ज्योतिष में ग्रहों का राशि परिवर्तन बहुत अहम होता है। यूं तो ये राशि परिवर्तन होना कोई नई बात नहीं है, लेकिन ग्रहों के एक से दूसरी राशि में गोचर करने का असर सभी 12 राशियों पर और देश-दुनिया की घटनाओं पर पड़ता है। गोचर अगर देव गुरु बृहस्पति का हो तो ये और भी अहम हो जाता है। बृहस्पति ग्रह को ज्योतिष में बहुत अहम माना जाता है। ये जिसकी कुंडली में उच्च के होते, उसे समाज में ऊंचा पद, नाम और शोहरत मिलती है। वहीं, नीच के बृहस्पति बीमारी, आर्थिक तंगी और मुश्किलों का कारण बनते हैं।

बृहस्पति ग्रह दिवाली से ठीक पहले धनतेरस के दिन राशि परिवर्तन कर रहे हैं। धनतेरस के दिनदेवताओं के गुरु बृहस्पति देव राशि परिवर्तन करेंगे। बृहस्पति देव के राशि परिवर्तन करने से कई राशि के जातकों के जीवन में बदलाव आएगा। इनमें दो राशि के जातकों को आर्थिक तंगी से मुक्ति मिलेगी। साथ ही करियर और कारोबार को नया आयाम मिलेगा।

वर्तमान में बृहस्पति ग्रह मिथुन राशि में विराजमान हैं। वहीं, धनतेरस के दिन देवगुरु बृहस्पति राशि परिवर्तन करेंगे और कर्क राशि में गोचर करेंगे। बृहस्पति देव के कर्क राशि में गोचर करने से मिथुन और कन्या राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलेगा। बृहस्पति कर्क राशि में 4 दिसंबर तक रहेंगे। इसके अगले दिन बृहस्पति देव वक्री चाल चलकर मिथुन राशि में गोचर करेंगे।

मिथुन राशि : बृहस्पति ग्रह के गोचर से मिथुन राशि के जातकों को लाभ मिलेगा। धन-धान्य में बढ़ोतरी होगी। विभिन्न माध्यमों से आप धन कमाने में सफल होंगे। कारोबार से जुड़े लोगों को धन लाभ होगा। ज्वेलरी से जुड़े कारोबारियों को दोगुना लाभ मिल सकता है। शत्रुओं पर विजय मिलेगी। पद-प्रतिष्ठा और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आप मधुरभाषी होंगे। आप अपनी वाणी से लोगों को प्रभावित करने में सफल होंगे। धनतेरस के दिन सोने या चांदी से निर्मित आभूषणों की खरीदारी कर सकते हैं।

कन्या राशि : देवगुरु बृहस्पति की कृपा से आपमें सत्कर्म गुणों का विकास होगा। आप दीर्घायु होंगे। आपमें परोपकार के गुणों का विकास होगा। आप कुशाग्र और बुद्धिमान होंगे। सत्य की राह पर चलेंगे। आने वाले समय में आप सम्मानित हो सकते हैं। आपको राजाओं की तरह सुख मिल सकता है। आपकी मित्रता कुलीन लोगों से हो सकती है। आपके स्वभाव से लोग प्रभवित होंगे।

Karwa Chauth 2025: 100 साल बाद कन्या राशि में सूर्य-शुक्र का दुर्लभ संयोग, इन राशियों का चमक सकता है भाग्य


हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।