Credit Cards

Karwa Chauth 2025: 100 साल बाद कन्या राशि में सूर्य-शुक्र का दुर्लभ संयोग, इन राशियों का चमक सकता है भाग्य

Karwa Chauth 2025: करवा चौथ का व्रत 10 अक्टूबर को किया जाएगा। इससे पहले आज यानी 9 अक्टूबर को ऐश्वर्य और वैभव के कारक ग्रह शुक्र कन्या राशि में गोचर करने जा रहे हैं। कन्या राशि में शुक्र के साथ सूर्य की युति दुर्लभ संयोग बना रही है, जिससे पर तीन राशियों की किस्मत चमक सकती है।

अपडेटेड Oct 09, 2025 पर 7:00 AM
Story continues below Advertisement
वैदिक ज्योतिष अनुसार, करवा चौथ पर सूर्य और शुक्र का कन्या राशि में दुर्लभ संयोग बनेगा।

Karwa Chauth 2025 Shukra and Sun Sanyog: करवा चौथ का व्रत हर साल कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। इस साल ये व्रत 10 अक्टूबर के दिन किया जाएगा। ये व्रत हिंदू धर्म की विवाहित महिलाओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। इस दिन वो अपने पति की लंबी उम्र के लिए पूरे दिन निर्जला उपवास करती हैं। इस साल करवा चौथ से ठीक पहले आज यानी 9 अक्टूबर को सुबह 10.55 बजे वैभव और ऐश्वर्य के कारक ग्रह शुक्र कन्या राशि में प्रवेश करेंगे।

वैदिक ज्योतिष अनुसार, करवा चौथ पर सूर्य और शुक्र का कन्या राशि में दुर्लभ संयोग बनेगा। इससे कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह को धन, वैभव, ऐश्वर्य, भौतिक सुख और वैवाहिक जीवन का कारक माना जाता है। वहीं, सूर्य देव को आत्मविश्वास, मान- सम्मान, प्रतिष्ठा, सरकारी नौकरी और पिता का कारक माना जाता है। इन दोनों ग्रहों की युती से कुछ राशियों का गोल्डन टाइम शुरू हो सकता है। साथ ही इन लोगों की संपत्ति में अपार बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं

सिंह राशि : इस राशि के जातकों के लिए शुक्र और सूर्य की युति सकारात्मक साबित हो सकती है, क्योंकि यह गोचर आपकी कुंडली से धन और वाणी स्थान पर बनने जा रही है। इसलिए इस दौरान आपको आकस्मिक धनलाभ के योग बन रहे हैं। साथ ही इस दौरान आय के नए स्रोत खुलने से आपकी वित्तीय स्थिति मजबूत हो सकती है। कोई पुराना अटका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। शारीरिक ऊर्जा और उत्साह में वृद्धि होगी। मानसिक रूप से स्वास्थ अच्छा रहेगा। वहीं वाणी में प्रभाव बढ़ेगा।

मीन राशि : शुक्र और सूर्य की युति मीन राशि के लोगों के लिए सकारात्मक सिद्ध हो सकती है। यह युति इनकी कुंडली से प्रथम स्थान पर बनने जा रही है। इसलिए इस दौरान आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी। आपके लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे। नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन हो सकता है। शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा और जीवनसाथी की तरक्की हो सकती है। साथ ही अविवाहित लोगों के विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।

वृश्चिक राशि : वृश्चिक राशि के जातकों को शुक्र और सूर्य की युति से करियर और कारोबार के लिए शुभ हो सकती है। यह युति आपकी राशि से करियर और कारोबार के भाव पर बनेगी। इसलिए इस दौरान आपको काम- कारोबार में अच्छी तरक्की मिलने के योग हैं। साथ ही इस समय करियर में तेजी से उन्नति होगी। कार्यक्षेत्र में नए अवसर और प्रोजेक्ट्स हाथ लग सकते हैं। वहीं व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही कारोबार का विस्तार हो सकता है।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें


Sharad Purnima 2025 Shubh Sanyog: बहुत खास है आज की शरद पूर्णिमा, गजकेसरी और ध्रुव योग के संयोग से ये 5 राशियों को होगा लाभ

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।