Mangal Nakshatra Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में मंगल को पराक्रम और साहस का कारक माना जाता है। अग्नि तत्व वाले इस ग्रह को ग्रहों के सेनापति होने का दर्जा प्राप्त है। इस ग्रह के राशि या नक्षत्र गोचर का असर राशिचक्र की सभी 12 राशियों पर पड़ता है। सितंबर की शुरुआत में मंगल नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं। ग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह अब 2 सितंबर 2026 को अपना नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं।
मंगल देवगुरु बृहस्पति के स्वामित्व वाले पुनर्वसु नक्षत्र में प्रवेश करेंगे और 24 सितंबर 2026 तक इसी स्थिति में रहेंगे। ज्योतिष शास्त्र में पुनर्वसु नक्षत्र खुशहाली, वृद्धि और आर्थिक प्रगति का प्रतीक है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान श्रीराम का जन्म पुनर्वसु नक्षत्र में ही हुआ था। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, मंगल और गुरु की यह युति 5 राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकती है। इस दौरान करियर, कारोबार, धन और संपत्ति से जुड़े मामलों में लाभ के योग बन सकते हैं।
मंगल नक्षत्र प्रवेश : 2 सितंबर 2026
अवधि : 2 सितंबर से 24 सितंबर 2026 तक
शुभ प्रभाव वाली प्रमुख 5 राशियां
मेष राशि : मंगल का नक्षत्र परिवर्तन मेष राशि के जातकों के लिए आर्थिक रूप से अच्छा समय लेकर आ सकता है। अचानक धन लाभ के योग बन सकते हैं। कारोबार करने वालों को विस्तार का अवसर मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को भी अपने काम में सफलता मिल सकती है।
कर्क राशि : कर्क राशि वालों के लिए मंगल का यह नक्षत्र परिवर्तन कई मामलों में लाभकारी रह सकता है। परिवार से जुड़ी पुरानी परेशानियों का समाधान मिलने की उम्मीद है। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में लाभ हो सकता है। भूमि, मकान या वाहन खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए समय अनुकूल रह सकता है।
वृश्चिक राशि : वृश्चिक राशि के जातकों के लिए मंगल का नक्षत्र परिवर्तन सफलता के नए रास्ते खोल सकता है। कार्यक्षेत्र में आ रही अड़चनें कम हो सकती हैं। नौकरी करने वालों को नई जिम्मेदारी या पद मिलने के योग बन सकते हैं। अधिकारियों की ओर से आपके काम की सराहना हो सकती है।
धनु राशि : धनु राशि वालों के लिए यह समय नई शुरुआत के लिहाज से शुभ रह सकता है। किसी महत्वपूर्ण काम में सफलता मिलने की संभावना है। जीवनसाथी और परिवार का सहयोग मिलेगा। धन से जुड़े मामलों में स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है। निवेश के नए अवसर सामने आ सकते हैं।
मीन राशि : मंगल का पुनर्वसु नक्षत्र में प्रवेश मीन राशि के जातकों के लिए भी सकारात्मक परिणाम दे सकता है। कारोबार में विस्तार के अवसर मिल सकते हैं। कामकाज में आ रही रुकावटें दूर होने से मानसिक तनाव कम होगा। नौकरी और रोजगार से जुड़े मामलों में तरक्की के योग बन सकते हैं।
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें