Get App

Mangal Nakshatra Gochar 2026: मंगल इन 4 राशियों का पैसे से भर देगा लॉकर, होगी इतनी कमाई, गिनना भूल जाएंगे आप

Mangal Nakshatra Gochar 2026: ग्रहों के सेनापति का नक्षत्र परिवर्तन होने वाला है, जो 4 राशियों के लिए बेहद लकी साबित होगा। इस गोचर के प्रभाव से इन राशियों के जीवन में इतना पैसा होगा कि लॉकर में भी रखने की जगह नहीं होगी। आइए जानें कब हो रहा है ये गोचर और कौन सी हैं ये लकी राशियां

MoneyControl News
अपडेटेड Apr 21, 2026 पर 16:13
Mangal Nakshatra Gochar 2026: मंगल इन 4 राशियों का पैसे से भर देगा लॉकर, होगी इतनी कमाई, गिनना भूल जाएंगे आप

ग्रहों के सेनापति मंगल को जातक की कुंडली में पराक्रम और साहस का कारक माना जाता है। इस ग्रह से प्रभावित जातक स्वभाव से साहसी और क्रोधी होते हैं। ये ग्रह 24 अप्रैल को एक बार फिर नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहा है। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का स्थान परिवर्तन सामान्य है, लेकिन इसका असर सभी 12 राशियों पर और देखने को मिलता है। देश-दुनिया की घटनाओं पर भी ये असर डालता है। ऐसे में ज्योतिषीय दृष्टि पर ग्रहों स्थान परिवर्तन पर लोग नजर रखते हैं। Photo : AI Generated

मंगल इस समय मीन राशि में स्थित हैं और 24 अप्रैल 2026 की सुबह 2 बजकर 30 मिनट पर रेवती नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। मंगल का रेवती नक्षत्र में गोचर व्यक्ति को नई ऊर्जा, साहस और निर्णय लेने की क्षमता प्रदान करेगा। यह समय पुराने कामों को पूरा करने और नई शुरुआत करने के लिए अच्छा माना जाता है। हालांकि इस दौरान जल्दबाजी और गुस्से से बचना जरूरी है, नहीं तो नुकसान हो सकता है। उज्जैन के ज्योतिष आचार्य आनंद भारद्वाज ने नेटवर्क 18 को बताया कि मंगल का यह गोचर कई राशियों के लिए नई ऊर्जा, अवसर और कार्यों में तेजी लेकर आने वाला साबित हो सकता है। Photo : AI Generated

मेष राशि : मंगल ग्रह का यह परिवर्तन मेष राशि वालों के लिए शुभ माना जा रहा है। आय के नए रास्ते खुलेंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। लंबे समय से रुके हुए काम तेजी से पूरे होंगे। दोस्तों और करीबियों का सहयोग मिलेगा, आत्मविश्वास बढ़ेगा। हालांकि, बड़ा निवेश करने से पहले जानकार की सलाह जरूर लें। Photo : AI Generated

मिथुन राशि : मंगल का बुध के नक्षत्र में प्रवेश इस राशि के जातकों के लिए करियर के बहुत अच्छा होगा। इनकी मेहनत और काबिलियत को सराहना मिलेगी। तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। व्यापार से जुड़े लोगों को नए अवसर मिलेंगे। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा और विरोधियों पर जीत हासिल कर पाएंगे। Photo : AI Generated

कर्क राशि : मंगल ग्रह का यह गोचर इस राशि के लोगों के लिए बेहद शुभ संकेत लेकर आया है। किस्मत आपका पूरा साथ देगी। आपके प्रयास रंग लाएंगे। नौकरी करने वालों को पदोन्नति के साथ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। व्यापारियों के लिए भी यह समय लाभदायक रहेगा और मुनाफा बढ़ेगा। Photo : AI Generated

वृश्चिक राशि : वृश्चिक राशि के जातकों के लिए मंगल का नक्षत्र परिवर्तन बेहद अनुकूल साबित होगा। घर-परिवार में चल रहे मतभेद समाप्त होंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और आपकी प्रतिष्ठा में इजाफा होगा। संपत्ति से जुड़े मामलों में लाभ मिल सकता है। वाहन खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। Photo : AI Generated

सब समाचार

+ और भी पढ़ें