Mangal Yam Dashank Yog 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की समय-समय पर किसी न किसी दूसरे ग्रह के साथ युति होती रहती है। इनसे बनने वाले कुछ योग शक्तिशाली होने के साथ ही शुभ परिणाम देने वाले भी होती हैं। ऐसा ही एक योग मंगल ग्रह ने यम के साथ बनाया है, जिसका नाम है दशांक योग। मंगल और यम एक-दूसरे से 36 डिग्री पर आ गए हैं, जिससे इस योग का निर्माण हुआ है। मंगल और यम दोनों ही कुंभ राशि में मौजूद हैं। जब ये दोनों ग्रह खास कोण पर आते हैं तो यह योग जीवन में अनुशासन, निर्णय लेने की क्षमता और कठिन परिस्थितियों को संभालने की ताकत देता है। ज्योतिष में मंगल को साहस, ऊर्जा, भूमि और पराक्रम का कारक माना जाता है। वहीं, यम को कर्म और जीवन के अंत से जुड़े नियमों का प्रतीक माना जाता है। आइए जानते हैं कि यह योग किन राशि वालों के लिए शुभ रहने वाला है?
मेष राशि : मेष राशि वालों के लिए यह योग लाभ भाव में बन रहा है। इसलिए इस दौरान आय के नए स्रोत बनने की संभावना है। दोस्तों और परिचितों से सहयोग मिल सकता है। कामकाज से जुड़े मामलों में भी नए अवसर मिल सकते हैं। किसी पुराने प्रयास का अच्छा परिणाम मिलने की संभावना भी बन सकती है।
वृषभ राशि : वृषभ राशि के लोगों के लिए यह योग दशम भाव में प्रभाव डाल रहा है। यह भाव करियर और प्रतिष्ठा से जुड़ा होता है। इसलिए इस दौरान नौकरी और बिजनेस के मामलों में प्रगति देखने को मिल सकती है। सीनियर का सहयोग मिल सकता है और नई जिम्मेदारियां भी मिल सकती हैं।
मिथुन राशि : मिथुन राशि वालों के लिए यह योग नवम भाव में प्रभाव दे रहा है। इसे भाग्य और धर्म का भाव माना जाता है। इस दौरान भाग्य का साथ मिल सकता है और अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। यात्रा का योग भी बन सकता है और उससे लाभ मिलने की संभावना है। पढ़ाई और प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे लोगों के लिए भी समय अच्छा रह सकता है।
तुला राशि : तुला राशि के लोगों के लिए यह योग पंचम भाव में बन रहा है। यह भाव बुद्धि, शिक्षा और रचनात्मक कार्यों से जुड़ा होता है। इस दौरान नए विचार आ सकते हैं और रचनात्मक कार्यों में सफलता मिल सकती है। स्टूडेंट्स के लिए भी यह समय अच्छा रह सकता है और पढ़ाई में बेहतर परिणाम मिल सकते हैं।
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें