Mangal Yam Dashank Yog 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की समय-समय पर किसी न किसी दूसरे ग्रह के साथ युति होती रहती है। इनसे बनने वाले कुछ योग शक्तिशाली होने के साथ ही शुभ परिणाम देने वाले भी होती हैं। ऐसा ही एक योग मंगल ग्रह ने यम के साथ बनाया है, जिसका नाम है दशांक योग। मंगल और यम एक-दूसरे से 36 डिग्री पर आ गए हैं, जिससे इस योग का निर्माण हुआ है। मंगल और यम दोनों ही कुंभ राशि में मौजूद हैं। जब ये दोनों ग्रह खास कोण पर आते हैं तो यह योग जीवन में अनुशासन, निर्णय लेने की क्षमता और कठिन परिस्थितियों को संभालने की ताकत देता है। ज्योतिष में मंगल को साहस, ऊर्जा, भूमि और पराक्रम का कारक माना जाता है। वहीं, यम को कर्म और जीवन के अंत से जुड़े नियमों का प्रतीक माना जाता है। आइए जानते हैं कि यह योग किन राशि वालों के लिए शुभ रहने वाला है?
