Mangal Gochar 2026: मंगल का मकर राशि में गोचर तीन राशियों की बढ़ाएगा मुश्किल, जानें कौन सी हैं ये राशियां?

Mangal Gochar 2026: मंगल ग्रह को साहस, पराक्रम और ऊर्जा का कारक माना जाता है। यही वजह है कि इस ग्रह के गोचर को ज्योतिष के महत्वपूर्ण गोचर में गिना जाता है। 16 जनवरी को मंगल राशि परिवर्तन कर मकर राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे तीन राशियों के लिए मुश्किल हो सकती है

अपडेटेड Jan 13, 2026 पर 8:00 AM
Story continues below Advertisement
मंगल ग्रह शनि की राशि मकर में 16 जनवरी को प्रवेश करेंगे।

Mangal Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के गोचर को बहुत अहम माना जाता है। एक ग्रह जब एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करता है, तो उसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है। यह कुछ राशियों के लिए बहुत लाभकारी होता है, तो कुछ राशियों के लिए मुश्किल खड़ी करने वाला होता है। आने वाले कुछ दिनों में पराक्रम, साहस और ऊर्जा के कारक मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन होगा। मंगल ग्रह शनि की राशि मकर में 16 जनवरी को प्रवेश करेंगे। उनके इस राशि परिवर्तन को ज्योतिष में बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मंगल का राशि परिवर्तन तीन राशियों, वृषभ, कन्या और कर्क राशि वालों के लिए कष्टकारी साबित हो सकता है। आइए जानें ये राशियां मंगल के इस गोचर के दुष्प्रभावों से बचने के लिए क्या उपाय कर सकती हैं?

वृषभ राशि : वृषभ राशि वालों के लिए मंगल का गोचर धन हानि लेकर आया है। अनावश्यक यात्राओं से बचें क्योंकि दुर्घटना या धन हानि के योग बन रहे हैं। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें, वरना बने बनाए काम बिगड़ सकते हैं।

कन्या राशि : कन्या राशि के जातकों के लिए मंगल का प्रवेश पांचवें भाव में होने जा रहा है। यह गोचर विशेष रूप से आपकी निर्णय क्षमता को प्रभावित करेगा। नौकरीपेशा लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है।

कर्क राशि : कर्क राशि के लिए मंगल सातवें भाव में गोचर करेंगे। चूंकि कर्क एक सौम्य राशि है और मंगल उग्र, इसलिए यह समय आपके लिए चुनौतीपूर्ण रहेगा। जीवनसाथी के साथ बेवजह के झगड़े बढ़ सकते हैं। छोटी सी बात बड़े विवाद का रूप ले सकती है। इसलिए सावधानी बरतने की जरूरत है।

अशुभ प्रभाव से बचने के उपाय


  • अगर आप मंगल के अशुभ प्रभाव से बचना चाहते हैं तो हनुमान चालीसा का पाठ जरूर करें।
  • मंगलवार के दिन लाल मसूर की दाल, गुड़ या लाल कपड़े का दान करें।
  • क्रोध करने से बचें और वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें।
  • अगर आपकी कुंडली में मंगल के अशुभ प्रभाव हैं तो आप मंगलवार के दिन हनुमान जी को लाल रंग का सिंदूर जरूर चढ़ाएं।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें

Panchgrahi Yog 2026: मकर संक्रांति के बाद होगा पांच ग्रहों का मेल, पंचग्रही योग से इन चार राशियों के आएंगे अच्छे दिन

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।