Panchgrahi Yog 2026: मकर संक्रांति का पर्व हर साल 14 जनवरी के दिन मनाया जाता है, जब सूर्य भगवान देव गुरु बृहस्पति की राशि धनु से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं। ये पर्व फसलों के नए मौसम की शुरुआत और सर्दियों के मौसम के विदा होने का प्रतीक माना जाता है। ये साल मकर संक्रांति के पर्व के लिए ही नहीं मकर राशि के लिए भी खास होने वाला है। इस साल ग्रहों की चाल कुछ ऐसी है कि 14 जनवरी के आसपास मकर राशि में कई ग्रहों का गोचर एक साथ होने जा रहा है। ये पांच ग्रह सूर्य, मंगल, बुध, शुक्र और चंद्रमा हैं, जो 19 जनवरी से इस राशि में एक साथ आएंगे। इनके इस दुर्लभ संयोग से पंचग्रही योग का निर्माण होगा। ज्योतिषविदों के अनुसार, यह शुभ योग चार राशि के जातकों को मालामाल कर सकता है। आइए जानें इन लकी राशियों के बारे में।
वृषभ राशि : वृषभ राशि वालों को आय में वृद्धि के नए अवसर मिल सकते हैं। पहले किए गए निवेश से अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना है। कार्यक्षेर्य क्षेत्र में स्थिरता आएगी। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से अधिक मजबूत होगी। लंबे समय से किया जा रहा परिश्रम अब सकारात्मक फल देने वाला है।
कर्क राशि : कर्क राशि वालों के लिए यह योग अचानक धन लाभ का संकेत दे रहा है। आपको लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। किसी पुराने कर्ज से राहत मिलने की स्थिति बनती दिख रही है। रचनात्मक क्षेत्रों जैसे मीडिया, संचार, लेखन से जुड़े लोगों को इस दौरान कोई खुशखबरी मिल सकती है।
तुला राशि : यह शुभ योग तुला राशि के लिए करियर और व्यवसाय में उन्नति के नए द्वार खोल सकता है। नौकरी, आर्थिक स्थिति और सामाजिक प्रतिष्ठा तीनों ही क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पार्टनरशिप के बिजनेस या व्यापार में कोई नया कॉन्ट्रैक्ट मिलने से बड़ा लाभ होगा।
मकर राशि : इस राशि के जातकों का पैसों और पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई पुराना विवाद सुलझ सकता है। इस समय सोना, चांदी या संपत्ति में निवेश करने के योग भी बन रहे हैं। भविष्य की योजनाएं अधिक व्यवस्थित और मजबूत दिखाई दे रही हैं। साथ ही सामाजिक सहयोग और समर्थन प्राप्त होगा।