Mangal gochar mithun rashi 2026: सावन में मंगल ग्रह का होगा मिथुन राशि में प्रवेश, 4 राशियों के जातक सफलता के साथ कमाएंगे फायदा भी

Mangal gochar mithun rashi 2026: ग्रहों के सेनापति सावन के महीने की शुरुआत में वृषभ राश से निकल कर मिथुन राशि में गोचर करेंगे। मंगल का यह गोचर 4 राशियों के लिए अत्यंत प्रभावशाली माना जा रहा है। आइए जानें कब होगा यह गोचर और कौन सी हैं इससे लाभ पाने वाली 4 राशियां

अपडेटेड Jul 23, 2026 पर 8:00 AM
मंगल ग्रह के इस गोचर से सभी 12 राशियों के जातक प्रभावित होंगे।

Mangal gochar mithun rashi 2026: ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह का साहस और पराक्रम का कारक माना जाता है। साथ ही, यह ग्रह अग्नि तत्व वाला है। इसलिए माना जाता है कि इसके प्रभाव वाले जातकों को गुस्सा अधिक आता है। यही वजह है कि इस ग्रह के गोचर और अवस्था में बदलाव को ज्योतिष में काफी अहम माना जाता है। यह ग्रह इस समय वृषभ राशि में गोचर कर रहा है।

साल 2026 में सावन का महीना जुलाई के अंत में शुरू होगा और इसके तुरंत बाद मंगल ग्रह का गोचर होगा। ग्रहों के सेनापति मंगल 02 अगस्त 2026 को रात 10.59 बजे वृषभ राशि से निकल कर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। मंगल इस राशि में 18 सितंबर 2026 तक रहेंगे। मंगल ग्रह के इस गोचर से सभी 12 राशियों के जातक प्रभावित होंगे। लेकिन इस गोचर का सबसे ज्यादा फायदा 4 राशियों के जातकों को मिलेगा। सफलता इस राशि वालों के कदम चूमेगी और धन के मामले में भी बरक्कत होगी। आइए जानें कौन सी हैं ये 4 राशियां

ये 4 राशियां पाएंगी मंगल गोचर का फायदा

मेष राशि : मंगल का मिथुन राशि में गोचर मेष राशि के जातकों के लिए बहुत लाभदायक माना जा रहा है। इस अवधि में आपको अपना बैंक बैलेंस बढ़ाने के लिए नए मौके मिल सकते हैं। छात्रों के लिए विशेष तौर पर यह समय बेहद शुभ माना जा रहा है।

सिंह राशि : सिंह राशि के जातकों के लिए मंगल का मिथुन राशि में गोचर फायदेमंद साबित हो सकता है। इस दौरान आपका मन धार्मिक गतिविधियों में ज्यादा लगेगा। कुछ लोग एजुकेशनल ट्रिप पर भी जा सकते हैं। आप अपने दोस्तों के भरपूर सहयोग से सभी मुश्किलें आसानी से पार कर लेंगे।

मकर राशि : मंगल का मिथुन राशि में गोचर मकर राशि वालों के लिए शुभ परिणाम लेकर आ सकता है। आपको घर के सभी सदस्यों का पूरा समर्थन मिलेगा। इस दौरान अपनी सेहत का ध्यान रखें और कोशिश करें की वाद-विवाद में न उलझें।


धनु राशि : धनु राशि के जातकों के लिए मंगल का मिथुन राशि में गोचर बहुत सकारात्मक माना जा रहा है। इनकी लव लाइफ अच्छी रहने वाली है। आप कॉन्फिडेंस से भरपूर रहेंगे। प्रोफेशनल लाइफ में भी तरक्की के नए मार्ग खुलते दिखेंगे।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें

Margi Budh 2026: मिथुन राशि में वक्री चल रहे बुध इस दिन से होंगे मार्गी, 5 राशियों के फिरेंगे दिन और भरेगी तिजोरी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।