Mercury Jupiter Conjunction 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के गोचर के साथ-साथ ग्रहों का संयोग भी अहम स्थान रखता है। ऐसा ही एक गोचर कर्क राशि में बना है, जहां देवगुरु बृहस्पति पहले से विराजमान हैं। इस राशि में ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह ने 5 अगस्त 2026 को शाम को 7 बजकर 54 मिनट पर प्रवेश किया है। इस गोचर के परिणामस्वरूप कर्क राशि में गुरु और बुध की दुर्लभ युति बनी है। ज्योतिष शास्त्र में गुरु को ज्ञान, भाग्य और विस्तार का कारक माना जाता है, जबकि बुध बुद्धि, व्यापार, संचार और तर्क शक्ति के स्वामी हैं। इन दोनों ग्रहों की युति से देश-दुनिया की घटनाएं ही नहीं सभी 12 राशियों के जातक भी प्रभावित होंगे। लेकिन चार राशियों के जातकों को करियर, कारोबार और आर्थिक मामलों में विशेष लाभ मिलने की संभावना है। इन दोनों ग्रहों का संयोग शिक्षा, व्यापार, बैंकिंग, लेखन, मीडिया, सलाहकार और संचार से जुड़े लोगों के लिए विशेष रूप से लाभकारी माना जाता है।
इन चार राशियों के जातकों को मिलेगी लक्ष्मी की कृपा
कर्क राशि : कर्क राशि में ही यह महायुति बनने से इस राशि के जातकों को सबसे अधिक सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी या पदोन्नति मिलने के योग बनेंगे। लंबे समय से रुके कार्य गति पकड़ सकते हैं। व्यापारियों को नए ग्राहक मिलने के साथ आय में वृद्धि के संकेत हैं।
तुला राशि : तुला राशि के जातकों को इस दुर्लभ संयोग से करियर में नए अवसर मिल सकते हैं। नौकरी बदलने की योजना बना रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। बिजनेस में नई साझेदारी लाभदायक साबित हो सकती है। निवेश से जुड़े मामलों में भी सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना रहेगी। कार्यस्थल पर आपकी छवि मजबूत होगी।
मेष राशि : मेष राशि वालों के लिए बुध-गुरु की युति आर्थिक पक्ष को मजबूत करने वाली मानी जा रही है। कारोबार में विस्तार के अवसर मिल सकते हैं। नौकरी में वेतन वृद्धि या नई जिम्मेदारी मिलने के योग हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा और किसी महत्वपूर्ण योजना में सफलता मिल सकती है।
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें