Mercury Transit 2026: ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह का सितंबर में बड़ा गोचर होने वाला है। ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को बुद्धि, वाणी, तर्क, व्यापार, गणना और संचार का कारक माना जाता है। सितंबर में ग्रहों के राजकुमार बुध का गोचर कन्या राशि में होने वाला है। जब बुध अपनी स्वराशि कन्या में प्रवेश करते हैं तो उनकी स्थिति बेहद मजबूत मानी जाती है। बुध ग्रह का कन्या राशि में गोचर (प्रवेश) एक अत्यंत महत्वपूर्ण ज्योतिषीय घटना है। बुध ग्रह कन्या राशि के स्वामी हैं, इसलिए कन्या राशि में उनका आना उनकी उच्च स्थिति और स्वराशि का गोचर माना जाता है।
कन्या राशि में प्रवेश : 7 सितंबर 2026 (सोमवार)
समय : दोपहर लगभग 1:22 - 1:35 बजे
अवधि : 7 सितंबर 2026 से 26 सितंबर 2026 तक (लगभग 19 से 20 दिन)
अपनी ही राशि कन्या में प्रवेश करने से बुध 'भद्र पंच महापुरुष राजयोग' का निर्माण करेंगे, जो बुद्धि, निर्णय क्षमता और व्यापार के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। कन्या राशि में बुध के रहने से विश्लेषणात्मक क्षमता, गणितीय कौशल, संचार कौशल, तर्कशक्ति और एकाग्रता में भारी सुधार आता है।
इन 5 राशियों के लिए खूब फलदायी है बुध का गोचर
वृष राशि : वृषभ राशि वालों के लिए बुध का कन्या में गोचर आर्थिक मामलों में सकारात्मक परिणाम दे सकता है। निवेश, बचत और आय को लेकर बनाई गई योजनाएं फायदा दे सकती हैं। नौकरी में नए अवसर मिल सकते हैं और वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त हो सकता है।
मिथुन राशि : मिथुन राशि के स्वामी स्वयं बुध हैं। ऐसे में कन्या राशि में बुध का गोचर आपके लिए कई क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव ला सकता है। नौकरी करने वाले जातकों को नई जिम्मेदारी या बेहतर अवसर मिल सकते हैं। कार्यस्थल पर आपकी बातों और सुझावों को महत्व मिल सकता है।
कन्या राशि : बुध का कन्या राशि में प्रवेश इनके आर्थिक पक्ष को मजबूत करने वाला साबित हो सकता है। आय के नए स्रोत बनने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को वेतन वृद्धि, इंसेंटिसें व या नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत मिल सकते हैं। कारोबार में अटके हुए काम गति पकड़ सकते हैं।
वृश्चिक राशि : वृश्चिक राशि के जातकों के लिए बुध का यह गोचर करियर के लिहाज से महत्वपूर्ण रह सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और निर्णय लेने की क्षमता की सराहना हो सकती है। नौकरी में जिम्मेदारी बढ़ने के अवसर बन सकते हैं। व्यापार में लाभ बढ़ाने के लिए नई रणनीति कारगर साबित हो सकती है।
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें