Navpancham Rajyog 2026: ज्योतिष शास्त्रों में ग्रहों के कुछ संयोग बेहद अहम और प्रभावशली माने जाते हैं। ऐसा ही एक संयोग है नवपंचम राजयोग। इस बाद नवपंचम राजयोग का निर्माण निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर 25 जून, 2026 को बनने जा रहा है। ज्योतिष विशेषज्ञों के अनुसार, इस दिन शनि और शुक्र ग्रह एक-दूसरे से 120 डिग्री पर स्थित होंगे, जिससे नवपंचम राजयोग का निर्माण होगा। दो परम मित्रों शनि और शुक्र के बीच 25 जून 2026 को बनने वाला यह राजयोग 4 राशि वालों के लिए आर्थिक, पेशेवर और व्यक्तिगत जीवन में बेहद शुभ संदेश लेकर आएगा।
ज्योतिष शास्त्र में नवपंचम राजयोग एक शुभ और शक्तिशाली योग है। यह एक त्रिकोणीय संबंध है, जो दो ग्रहों के बीच एक विशेष दूरी बनने पर निर्मित होता है। जब शनि और शुक्र एक-दूसरे से पांचवें और नौवें भाव में स्थित होते हैं, या इनके बीच 120 डिग्री का कोण बनता है। तब नवपंचम योग बनता है।
वृषभ राशि : शनि और शुक्र की शुभ स्थिति से आपके कार्यक्षेत्र में बड़ी तरक्की के योग हैं। लंबे समय से अटके हुए काम गति पकड़ेंगे। बिजनेसमैन कोई बड़ी डील फाइनल कर सकते हैं। पैतृक संपत्ति से भी लाभ मिलने की संभासं भावना है। समाज और ऑफिस में आपके काम को सराहा
मिथुन राशि : आपकी आमदनी में अचानक बढ़ोतरी हो सकती है। एक से अधिक माध्यमों से धन लाभ होगा। बिजनेस या नौकरी के सिलसिले में की गई यात्राएं बेहद लाभदायक सिद्ध होंगी। परिवार में चल रहे मतभेद खत्म होंगे। जीवनसाथी के साथ संबंध और मजबूत होंगे।
कुंभ राशि : कुंभ राशि के स्वामी शनि देव हैं। नवपंचम योग के प्रभाव से आपके आत्मविश्वास में जबरदस्त वृद्धि होगी। अगर आप नया स्टार्टअप या नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो यह समय सबसे अनुकूल है। पिछले कुछ समय से चल रहा मानसिक तनाव और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं दूर होंगी।
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें