Navpancham Rajyog 2026: सूर्य और गुरु ने बनाया नवपंचम राजयोग, तीन राशियों के जीवन में आएंगी खुशियां

Navpancham Rajyog 2026: ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और गुरु की युति को सबसे शक्तिशाली और शुभ संयोग माना जाता है। इन दोनों ग्रहों ने आज नवपंचम योग का निर्माण किया है। ग्रहों के इस संयोग से तीन राशियों के जीवन खुशियां दस्तक देंगी और सुख-समृद्धि का रास्ता खुलेगा

अपडेटेड Mar 06, 2026 पर 8:00 AM
सूर्य-गुरु दोनों करीब 120 डिग्री के अंतर पर होंगे।

Navpancham Rajyog 2026: ग्रहों के राजा सूर्य और देवगुरु जब साथ आते हैं, तो अत्यंत शुभ और शक्तिशाली संयोग का निर्माण होता है। इन दोनों ग्रहों का ज्योतिष शास्त्र में अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है, क्योंकि इन्हें शुभता और संपन्नता के लिए जाना जाता है। सूर्य जहां आत्मविश्वास, पद और प्रतिष्ठा के कारक माने जाते हैं, वहीं देवगुरु बृहस्पति ज्ञान, भाग्य और धन से जुड़े होते हैं। इन दोनों ग्रहों ने आज नवपंचम योग का निर्माण किया है, जो ज्योतिष गणना के अनुसार अत्यंत शुभ माना जा रहा है। इससे राजयोग के प्रभाव से तीन राशि वालों के जीवन में सफलता के मार्ग बनेंगे और जीवन में सुख-समृद्धि का वास होगा।

सूर्य-गुरु आज बनाएंगे नवपंचम राजयोग

कुंभ राशि में गोचर सूर्य हैं 15 मार्च तक इसी राशि में रहेंगे। इसी तरह 5 मार्च यानी आज सूर्य और गुरु के बीच विशेष युति बनने जा रही है, जिससे नवपंचम राजयोग का निर्माण हो रहा है। द्रिक पंचांग के मुताबिक, आज रात सूर्य-गुरु दोनों रात 10 बजकर 41 मिनट पर करीब 120 डिग्री के अंतर पर होंगे।

मिथुन राशि : मिथुन राशि के लोगों के लिए यह समय काफी शुभ रहने वाला है। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। कामकाज में सफलता मिलने के संकेत हैं। नौकरी या कारोबार में आपकी मेहनत रंग लाएगी। नए अवसर भी मिल सकते हैं। पदोन्नति या वेतन वृद्धि के योग बन रहे हैं। आय के नए स्रोत भी खुल सकते हैं।

कन्या राशि : कन्या राशि के जातकों को भी इस राजयोग से फायदा मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके काम की तारीफ होगी और आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। नौकरी में बदलाव या बेहतर अवसर मिलने की संभावना है। व्यापार में भी लाभ के योग बन रहे हैं। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा।

मकर राशि : मकर राशि वालों के लिए यह योग अचानक धन के लाभ के संकेत दे रहा है। करियर में आपको पसंदीदा काम मिल सकता है। मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। व्यापार में चल रही समस्याएं दूर हो सकती हैं। मुनाफा बढ़ने के योग हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी।


डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें

Shukra Gochar Effects: आज से बदली शुक्र ग्रह की चाल से इन तीन राशियों पर मंडराएंगे संकट के बादल, बचने के लिए करें ये उपाय

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।