Navpancham Rajyog 2026: ज्योतिष शास्त्र में नवपंचम राजयोग को अत्यंत प्रभावशाली और प्रमुख राजयोग माना जाता है। इसका निर्माण देवगुरु बृहस्पति और देवताओं के राजा बुध के साथ आने से हुआ है। ग्रहों का राशि परिवर्तन हो या एक-दूसरे के साथ संयोग यह खगोल शास्त्र के अनुसार सामान्य घटना है, जो निश्चित अंतराल पर होती रहती है। लेकिन, ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार एक या उससे अधिक ग्रहों के साथ आने से दुर्लभ संयोग बनते हैं, जातकों के जीवन पर ही नहीं देश-दुनिया की गतिविधि पर भी अपना प्रभाव डालते हैं।
