New Year 2026 Grah Gochar: नए साल को लेकर लोग कई तरह के प्लान बनाते हैं। कोई पार्टी के बारे में सोचता है, तो कोई नौकरी, घर, गाड़ी, नया शहर या पढ़ाई-लिखाई। आपके प्लांस हैं, तो इस बार ग्रहों के भी अपनी योजनाएं हैं। कम से कम ज्योतिष स्थिति को देखकर तो यही लग रहा है। ऐसा लग रहा है नए साल में मकर राशि में ग्रहों की पार्टी होगी। ग्रहों की ये पार्टी 13 से 17 जनवरी के बीच होगी, जब एक साथ चार ग्रहों की स्थिति में बदलाव आएगा।
नए साल में मकर राशि में 17 जनवरी को चतुर्ग्रही योग बनने जा रहा है। 13 जनवरी को शुक्र ग्रह का गोचर मकर राशि में होगा। सूर्य ग्रह 14 जनवरी को मकर राशि में गोचर कर जाएंगे। मंगल 16 जनवरी को मकर राशि में प्रवेश करेंगे वहीं बुध ग्रह 17 जनवरी को मकर राशि में प्रवेश करेंगे। ग्रहों की ये स्थिति 3 राशि वालों के लिए बहुत मंगलकारी हो सकती है। आइए जानें किन राशियों के लिए ये शुभ संदेश होगा?
मेष राशि : नए साल में इस राशि के लोगों को मनचाहे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। आमदनी में वृद्धि होगी और आय के अतिरिक्त स्रोत भी प्राप्त हो सकते हैं। भाग्य का साथ मिलने से कई अटके हुए काम जनवरी के महीने में बन सकते हैं। काम के प्रति आपकी निष्ठा कार्यक्षेत्र में आपको मान-सम्मान दिलाएगी। सामाजिक स्तर पर भी इस राशि के लोग अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकते हैं।
कन्या राशि : इस राशि के जातकों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में हिस्सा लेने वालों सफलता प्राप्त हो सकती है। राजनीति के क्षेत्र में कार्यरत इस राशि के लोगों का रुतबा समाज में बढ़ सकता है। करियर के क्षेत्र में भी आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे कुछ लोगों की आय में वृद्धि होने के भी योग हैं। प्रारंभिक शिक्षा अर्जित कर रहे विद्यार्थियों के लिए भी समय अच्छा रहेगा।
धनु राशि : ग्रहों के गोचर के चलते जनवरी माह में इनका धन भाव यानि द्वितीय भाव सक्रिय होने से लाभ प्राप्त हो सकता है। इस राशि के जातकों को पारिवारिक जीवन में भी शुभ परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। धार्मिक और मांगलिक कार्यों में हिस्सा लेने का आपको मौका मिलेगा। करियर क्षेत्र में आपको अच्छे बदलाव दिखेंगे। जो लोग जॉब बदलने के बारे में सोच रहे थे उनका सपना पूरा हो सकता है।