New Year 2026: नए साल में ये पैसों की तंगी से जूझेंगी दो राशियां, शनि-राहु-केतु की तिकड़ी ढाएगी कहर

New Year 2026: शनि-राहु-केतु की तिकड़ी किसी भी जातक का जीवन हराम करने के काफी हैं। ये तीनों क्रूर ग्रह जिस जातक की कुंडली में होते हैं, उसके लिए मुसीबतों का अंबार लगा देते हैं। नए साल में इनकी तिकड़ी सिंह और कुंभ राशि को सबसे ज्यादा परेशान करेगी। आइए जानें इसके बारे में

अपडेटेड Dec 28, 2025 पर 8:00 AM
Story continues below Advertisement
नए साल 2026 में शनि, राहु और केतु की चाल इनको बहुत कष्ट देने वाली है।

New Year 2026: नया साल आने वाला है। नए साल को लेकर सभी के मन में काफी उम्मीदें होती हैं। नए-नए सपने और कुछ बड़ा करने की इच्छा होती है। इन सारी इच्छाओं और सपनों को किस्मत और ग्रह-नक्षत्रों का साथ मिल जाता है, तो इन्हें सच होने से कोई नहीं रोक सकता है। लेकिन सब कुछ अच्छा होने के बावजूद कई बार ग्रहों की खराब दशा सब काम बिगाड़ सकती है। जैसे अगर किसी की कुंडली में शनि, राहु और केतु जैसे ग्रह कुंडली मारे बैठे हों, तो उसका काम बनते-बनते भी बिगड़ जाता है। ऐसा ही कुछ नए साल में सिंह और कुंभ राशियों के साथ होने के योग बन रहे हैं। नए साल 2026 में शनि, राहु और केतु की चाल इनको बहुत कष्ट देने वाली है। ज्योतिषविदों द्वारा इन राशि के जातकों को अभी से सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।

दरअसल, सिंह राशि केतु की मौजूदगी और शनि की ढैय्या के प्रभाव में रहेगी। वहीं, कुंभ राशि में राहु और शनि की साढ़े साती का प्रभाव रहेगा। ऐसे में इन दोनों ही राशि के जातकों को आर्थिक मोर्चे पर बड़ा नुकसान हो सकता है।

सिंह राशि : इस राशि के जातक केतु और शनि की ढैय्या से परेशान हो सकते हैं। इन्हें आर्थिक मोर्चे पर बहुत सावधानी बरतनी होगी। आपके धन-धान्य में कमी आ सकती है। आय के साधन प्रभावित हो सकते हैं। खर्चों में अनायास वृद्धि की संभावना रहेगी। बहुत मुश्किल से पैसा आपके हाथ में टिकेगा। नए साल 2026 में भावनाओं में बहकर लिया गया कोई भी फैसला आपको नुकसान की ओर धकेल सकता है। काम और निजी जीवन का दबाव मानसिक तनाव को बढ़ा सकता है।

कुंभ राशि : कुंभ राशि वालों के लिए यह वर्ष संघर्षों से भरा रहने वाला है। धन की प्राप्ति के लिए आपको अतिरिक्त प्रयास करना होगा। शॉर्टकट तरीके से पैसा कमाने की प्लानिं ग आपको किसी बड़ी मुसीबत में फंसा सकती है। आय के साधनों पर संकट रह सकता है। समझदारी से काम लें। राहु और साढ़ेसाती का प्रभाव गुस्सा और गलत निर्णय लेने की प्रवृत्ति को बढ़ाएगा। कार्यस्थल पर मतभेद होंगे। आर्थिक मामलों में नुकसान का खतरा बना रहेगा। रिश्तों में खटास पड़ सकती है। दांपत्य जी वन पर भी इसका असर दिखाई देगा।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें

Shatank Yog: शनि-बुध ने बनाया शतांक योग, इन राशियों के जीवन में आएंगी खुशियां


हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।