Shatank Yog: शनि-बुध ने बनाया शतांक योग, इन राशियों के जीवन में आएंगी खुशियां

Shatank Yog: ज्योतिष शास्त्र में कुछ गहों की चाल पर खासतौर से नजर रखी जाती है। शनि और बुध ग्रह इनमें से एक हैं। दोनों ग्रहों ने कई साल बाद बहुत पावरफुल योग बनाया है, जिससे तीन राशियों के जीवन में बड़ा बदलाव आ सकता है। आइए जानें क्या है ये योग और इससे लाभांवित होने वाली राशियों के नाम

अपडेटेड Dec 27, 2025 पर 8:00 AM
Story continues below Advertisement
बुध ग्रह बुद्धि, व्यापार और करियर का कारक माना जाता है।

Shatank Yog: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की स्थिति को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। ग्रहों की बदलती स्थित और उनका संयोग सभी राशियों पर प्रभाव डालता है। इनमें से कुछ ग्रहों पर खासतौर से सबकी नजर रहती है। ऐसे ही ग्रह है शनि और बुध। बुध ग्रह जहां, बुद्धि, व्यापार और करियर का कारक माना जाता है। वहीं, शनि ग्रह को कर्मफलदाता कहते हैं, क्योंकि शनि जातक को उसके कर्मों के आधार पर फल देते हैं। इस समय शनि मीन राशि में हैं और जून 2027 तक इसी राशि में रहेंगे। जबकि, बुध ग्रह ने धनु राशि में 23 दिसंबर को प्रवेश किया है। इस समय ये दोनों ग्रह एक-दूसरे से 100 डिग्री पर हैं, जिससे शतांक योग बन रहा है। इस योग के बनने से तीन राशियों के जीवन में खुशियां दस्तक दे सकती है। आइए जानें इन राशियों के बारे में

धनु राशि : धनु राशि के जातकों के लिए शतांक योग काफी लाभकारी हो सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे होने के साथ जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। पैसों की तंगी से भी धीरे-धीरे निजात मिल सकतही है। बुध-शनि का शतांक योग आपकी कई इच्छाएं पूरी कर सकता है। इस राशि के लग्न भाव में बुध और चौथे भाव में शनि विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों को भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। मान-सम्मान तेजी से बढ़ सकता है।

मकर राशि : मकर राशि के जातकों के लिए भी बुध-शनि का शतांक योग काफी अनुकूल हो सकता है। इस राशि की कई इच्छाएं पूरी हो सकती है। आप स्वयं के विकास पर अधिक से अधिक ध्यान दे सकते हैं। करियर के क्षेत्र की बात करें, तो आपके द्वारा की जा रही मेहनत की सराहना की जा सकती है। इसके साथ ही कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी सौं जा सकती है। समाज में मान-सम्मान की तेजी से वृद्धि हो सकती है। आय के नए स्त्रोत खुल सकते हैं।

सिंह राशि : सिंह राशि के जातकों के लिए शनि-बुध का शतांक योग कई मायनों में खास हो सकता है। इस राशि के चौथे भाव में बुध विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों को भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। आकस्मिक धन लाभ के योग बन रहे हैं। करियर के क्षेत्र में भी लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। काम के सिलसिले में कुछ यात्राएं करनी पड़ सकती है। इससे आपको आने वाले समय में लाभ मिल सकता है। इस अवधि में निवेश करना लाभकारी हो सकता है।

Dwi Dwadash Yog 2025: यम के साथ बनेगा शुक्र का दुर्लभ संयोग आज, तीन राशियों को अचानक धन मिलने के योग

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।