New Year 2026 Grah Gochar: नए साल को लेकर लोग कई तरह के प्लान बनाते हैं। कोई पार्टी के बारे में सोचता है, तो कोई नौकरी, घर, गाड़ी, नया शहर या पढ़ाई-लिखाई। आपके प्लांस हैं, तो इस बार ग्रहों के भी अपनी योजनाएं हैं। कम से कम ज्योतिष स्थिति को देखकर तो यही लग रहा है। ऐसा लग रहा है नए साल में मकर राशि में ग्रहों की पार्टी होगी। ग्रहों की ये पार्टी 13 से 17 जनवरी के बीच होगी, जब एक साथ चार ग्रहों की स्थिति में बदलाव आएगा।
