Get App

New Year 2026 Rajyog: इतने राजयोगों के बीच शुरू होगा नया साल, इन राशि वालों की लगेगी लॉटरी

New Year 2026 Rajyog: नए साल को लेकर लोगों की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। जैसे-जैसे ये समय नजदीक आने लगता है, वैसे-वैसे लोगों के मन में इसे लेकर कई तरह के सवाल उठने लगते हैं। नया साल की शुरुआत पर कई राजयोग बन रहे हैं, जिससे तीन राशियां मालामाल हो सकती हैं। आइए जानें

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 16, 2025 पर 8:00 AM
New Year 2026 Rajyog: इतने राजयोगों के बीच शुरू होगा नया साल, इन राशि वालों की लगेगी लॉटरी
इस बार नए साल की शुरुआत पर ग्रहों की दुर्लभ स्थिति के चलते कई राजयोगों का निर्माण हो रहा है।

New Year 2026 Rajyog: नया साल आने में अब कुछ ही दिन रह गए हैं। हर साल नए साल के आगमन से पहले लोग ये जानने को बहुत उत्सुक रहते हैं कि साल के पहले दिन ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति कैसी होगी, कौन से योग बन रहे हैं, शुभ-अशुभ समय क्या हैं? इस साल को लेकर भी ऐसे ही सवाल हैं। तो, इस बार नए साल की शुरुआत पर ग्रहों की दुर्लभ स्थिति के चलते कई राजयोगों का निर्माण हो रहा है। यह राजयोग साल के पहले दिन ही बन रहे हैं। सूर्य ग्रह तीन और ग्रहों के साथ मिल कर तीन राजयोगों का निर्माण कर रहे हैं। इनमें शुक्र के साथ शुक्रादित्य राजयोग बना रहे हैं, बुध के साथ बुधादित्य राजयोग बना रहे हैं, जबकि मंगल के साथ मंगलादित्य राजयोग बना रहे हैं। साल के पहले दिन बन रहे इन राजयोगों के प्रभाव से तीन राशियों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। वहीं, इसका असर देश-दुनिया पर भी देखने को मिल सकता है। आइए जानें

धनु राशि : तीन राजयोग का बनना धनु राशि के लोगों को सकारात्मक साबित हो सकता है। इस दौरान आपको करियर में अचानक से सफलता मिल सकती है और नए अवसर भी मिलेंगे। साथ ही परिवार के साथ समय अच्छा रहेगा। इस समय वाहन और प्रापर्टी की प्राप्ति हो सकती है। यह समय अपने लक्ष्यों पर ध्यान देने और नई योजनाओं की शुरुआत करने के लिए अनुकूल है। इस दौरान बेरोजगार लोगों को नौकरी और कारोबारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है।

तुला राशि : इस राशि के जातकों के लिए 3 राजयोगों का बनना लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। इस दौरान आपको समय-समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। परिवार में खुशियां बढ़ेंगी और सामाजिक दायरे में आपका प्रभाव बढ़ेगा। आप अपनी रचनात्मक क्षमता और नेतृत्व के गुणों से खूब लाभ बटोरेंगे। वहीं आपको मान-सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। वैवाहिक जीवन के लिए समय अच्छा है। इस समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी।

वृष राशि : तीन राजयोग बनने से वृष राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। इस दौरान आपकी आय़ में जबरदस्त वृद्धि हो सकती है। साथ ही आय के नए स्त्रोत बन सकते हैं, देश-विदेश की यात्रा के योग बन रहे हैं। बड़े फैसले और निवेश के लिए समय अनुकूल रहेगा। साथ ही लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होंगे। वहीं इस दौरान साझेदारी में लाभ की संभावना अधिक रहेगी। किसी बड़ी डील के होने से आपका बैंक बैलेंस बढ़ जाएगा। साथ ही करियर में तरक्की के रास्ते खुलेंगे। वहीं इस दौरान आपकी कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें

Angarak Yog 2026: कुंभ राशि में लगेगा अंगारक योग, तीन राशियों की बढ़ेंगी मुश्किलें

सब समाचार

+ और भी पढ़ें