New Year 2026: नया साल आने वाला है। नए साल को लेकर सभी के मन में काफी उम्मीदें होती हैं। नए-नए सपने और कुछ बड़ा करने की इच्छा होती है। इन सारी इच्छाओं और सपनों को किस्मत और ग्रह-नक्षत्रों का साथ मिल जाता है, तो इन्हें सच होने से कोई नहीं रोक सकता है। लेकिन सब कुछ अच्छा होने के बावजूद कई बार ग्रहों की खराब दशा सब काम बिगाड़ सकती है। जैसे अगर किसी की कुंडली में शनि, राहु और केतु जैसे ग्रह कुंडली मारे बैठे हों, तो उसका काम बनते-बनते भी बिगड़ जाता है। ऐसा ही कुछ नए साल में सिंह और कुंभ राशियों के साथ होने के योग बन रहे हैं। नए साल 2026 में शनि, राहु और केतु की चाल इनको बहुत कष्ट देने वाली है। ज्योतिषविदों द्वारा इन राशि के जातकों को अभी से सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।
