कमाई अच्छी फिर भी सेविंग नहीं! इन मूलांक वालों की ये आदत पड़ती है भारी

अच्छी कमाई के बाद भी कई लोगों के पास पैसा टिक नहीं पाता और महीने के अंत तक बचत कम रह जाती है। अंक ज्योतिष के अनुसार, कुछ मूलांक वाले लोगों में ज्यादा खर्च करने, शौक पर पैसा लगाने या बिना सोचे फैसले लेने की आदत देखी जा सकती है। कुछ मूलांक वाले लोगों को इसी तरह की आर्थिक आदतों से जोड़ा जाता है। लेकिन हर व्यक्ति पर इनका असर एक जैसा हो, यह जरूरी नहीं है।

अपडेटेड Aug 15, 2026 पर 7:00 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

पैसा कमाना जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी उसे संभालकर रखना भी है। कई बार अच्छी कमाई होने के बावजूद महीने के आखिर में सेविंग नहीं हो पाती और पता ही नहीं चलता कि पैसा कहां खर्च हो गया। अंक ज्योतिष के अनुसार, जन्म तारीख से निकलने वाला मूलांक व्यक्ति के स्वभाव और पैसों से जुड़ी आदतों के बारे में भी कुछ संकेत दे सकता है। कुछ मूलांक वाले लोग कमाई अच्छी होने के बाद भी ज्यादा खर्च करने, शौक पूरे करने या बिना सोचे पैसे लगाने की वजह से आर्थिक परेशानी में पड़ सकते हैं।

 

मूलांक 3

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 3, 12 या 21 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 3 माना जाता है। अंक ज्योतिष में इसके स्वामी ग्रह गुरु माने जाते हैं।


ये लोग लोग आमतौर पर आगे बढ़ने और पैसा कमाने की सोच रखते हैं। इन्हें नई चीजें सीखना और खुद को बेहतर बनाना पसंद होता है। इसी वजह से कई बार ये अपनी पढ़ाई, ग्रूमिंग, शौक और पसंद की चीजों पर जरूरत से ज्यादा खर्च कर देते हैं। कभी-कभी भावनाओं में आकर भी पैसा खर्च करने की आदत बन सकती है, जिससे अच्छी कमाई के बावजूद बचत कम रह जाती है।

 

मूलांक 5

5, 14 या 23 तारीख को जन्म लेने वाले लोगों का मूलांक 5 माना जाता है। अंक ज्योतिष में इस मूलांक का स्वामी बुध ग्रह माना जाता है।

ये लोग लोग तेज दिमाग और नई चीजें आजमाने वाले माने जाते हैं। इन्हें एक ही तरह की जिंदगी या काम ज्यादा समय तक पसंद नहीं आता। इसी वजह से ये कई बार नौकरी, काम या अपनी पसंद की चीजें जल्दी-जल्दी बदल लेते हैं। नई चीजों और अनुभवों पर खर्च करने की आदत भी इनके लिए परेशानी बन सकती है। कमाई अच्छी होने के बावजूद अगर खर्च पर ध्यान न दिया जाए, तो भविष्य के लिए पैसा बचाना मुश्किल हो सकता है।

मूलांक 6

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 6 माना जाता है। अंक ज्योतिष में इस मूलांक का स्वामी शुक्र ग्रह माना जाता है।

इन लोगों को आराम, खूबसूरत चीजें और अच्छी लाइफस्टाइल पसंद मानी जाती है। ये अपने कपड़े, लुक, ग्रूमिंग और घर की सजावट पर दिल खोलकर खर्च कर सकते हैं। कई बार दूसरों को प्रभावित करने के लिए भी ज्यादा खर्च हो जाता है। यही आदत अगर कंट्रोल में न रहे, तो अच्छी आमदनी के बाद भी सेविंग कम हो सकती है और आर्थिक परेशानी बढ़ सकती है।

 

बचत जरूरी

इन मूलांकों से जुड़ी बातें अंक ज्योतिष की मान्यताओं पर आधारित हैं। ऐसा जरूरी नहीं है कि इन तारीखों को जन्म लेने वाले हर व्यक्ति को आर्थिक परेशानी हो। असल जिंदगी में पैसे की स्थिति कमाई, खर्च करने की आदत, बचत और सही वित्तीय योजना पर भी निर्भर करती है। इसलिए कमाई अच्छी हो तो खर्च के साथ भविष्य के लिए बचत पर भी ध्यान देना जरूरी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।