Meen Rashi Sanyog 2026: ग्रहों का गोचर ज्योतिष शास्त्र की सामान्य घटना है। सभी नौ ग्रह निश्चित अंतराल पर एक राशि से दूसरी राशि में अपना स्थान बदलते रहते हैं। ग्रहों के इस राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ता है। इसकी वजह से कुछ राशियों को लाभ होता है, तो कुछ राशियों के लिए मुश्किल खड़ी हो जाती है। कई बार किसी राशि में एक साथ दो या उससे अधिक ग्रह आ जाते हैं, तो दुर्लभ संयोग बनता है। इसका प्रभाव सभी राशि के जातकों के भाग्य, करियर और धन पर भी देखा जा सकता है। हिंदू पंचांग के अनुसार मार्च 2026 में मीन राशि में ऐसा ही दुर्लभ योग बनने जा रहा है।
