Rahu Gochar 2026: ज्योतिष में ग्रहों के संयोग को महत्वपूर्ण माना जाता है। इसका भी सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है। ग्रहों का यह संयोग कुछ राशियों के लिए परिवर्तनकारी साबित होता है। यह संयोग अगर राहु और बृहस्पति के बीच हो, तो यह और भी अहम हो जाता है। ऐसा ही संयोग 03 जून 2026 को राहु और बृहस्पति ग्रह के बीच बनने जा रहा है।
इस समय बृहस्पति (गुरु) की शुभ दृष्टि राहु पर पड़ रही है, जिसे ज्योतिष में एक बड़ा बदलाव लाने वाला गोचर माना जा रहा है। राहु को आमतौर पर भ्रम, अचानक होने वाली घटनाओं और अनिश्चितता का कारक माना जाता है, लेकिन जब इस पर देवताओं के गुरु, बृहस्पति की अमृतमयी दृष्टि पड़ती है, तो राहु के नकारात्मक प्रभावों में भारी कमी आती है और वह शुभ फल देने लगता है। बृहस्पति ज्ञान, धर्म, समृद्धि और शुभ फल देने वाला ग्रह। इनके संयोग से 6 राशियों की किस्मत के दरवाजे खुल सकते हैं:
इन राशियों को मिलेगा बंपर लाभ
मेष राशि : आपके लिए यह समय धन लाभ और करियर में बड़ी तरक्की के योग बनाएगा। अटके हुए काम गति पकड़ेंगे। आय के नए स्रोत खुल सकते हैं। नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं। पुराने निवेश से फायदा मिल सकता है। विदेश यात्रा का समाचार मिल सकता है।
मिथुन राशि : मिथुन राशि के लोगों के लिए राहु का यह परिवर्तन करियर में नई दिशा दे सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। नए अवसर प्राप्त होंगे। ऑफिस में जो लोग लगातार दबाव महसूस कर रहे थे, उन्हें अब राहत मिल सकती है।
कन्या राशि : करियर और बिजनेस में ग्रोथ देखने को मिलेगी। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। परिस्थितियां धीरे-धीरे बदलेंगी। व्यापार में नए अवसर मिलेंगे और रुकी हुई योजनाएं फिर शुरू हो सकती हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगेगी।
धनु राशि : विदेश यात्रा या विदेश से जुड़े कार्यों में सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों के लिए यह समय सकारात्मक माना जा रहा है। प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। परिवार में चल रहे विवाद कम होंगे और रिश्तों में मधुरता लौट सकती है।
मकर राशि : आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी, जिससे आप अपने विरोधियों पर विजय प्राप्त कर सकेंगे। राहु के प्रभाव में बदलाव आने से आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है। करियर में नई शुरुआत के मौके मिलेंगे। नौकरी बदलने की कोशिश कर रहे हैं, तो अच्छी खबर मिल सकती है।
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें