Rajyoga 2026: नए साल में 5 दुर्लभ राजयोग का दुर्लभ संयोग कराएगा इन राशि वालों की बल्ले-बल्ले, जानिए राजयोग और राशियों के बारे में

Rajyoga 2026: नए साल की शुरुआत कुछ राशि वालों के लिए बहुत शुभ हो सकती है। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार नए साल में ग्रहों की युति से 5 दुर्लभ राजयोगों का निर्माण होगा। इसमें गजकेसरी, शुक्रादित्य सहित और भी कई राजयोगों का नाम शामिल है। आइए जानें ये किन राशियों के लिए शुभ रहेगा

अपडेटेड Dec 31, 2025 पर 8:00 AM
Story continues below Advertisement
नए साल में कुछ ग्रहों के संयोग से एक-दो नहीं पूरे पांच दुर्लभ राजयोगों का निर्माण हो रहा है।

Rajyoga 2026: नया साल बस एक दिन दूर है। नए साल के लिए लोगों की तैयारियां अब अपने अंतिम चरण में पहुंच रही हैं। नया साल ज्योतिष के नजरिए से भी बहुत खास रहने वाला है। ज्योतिष गणना के अनुसार नया साल कई ग्रहों का दुर्लभ संयोग लेकर आ रहा है। बता दें, ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल के साथ ही उनका संयोग और उदय या अस्त की अवस्था भी बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है। इसी क्रम में नए साल में कुछ ग्रहों के संयोग से एक-दो नहीं पूरे पांच दुर्लभ राजयोगों का निर्माण हो रहा है। इसमें गजकेसरी, शुक्रादित्य सहित और भी कई राजयोग बन रहे हैं जो सीधे तौर पर कुछ राशियों के जीवन में बड़ा बदलाव लेकर आएगा। जनवरी 2026 में मालव्य राजयोग, बुधादित्य राजयोग, शुक्रादित्य राजयोग, आदित्य मंगल योग और गजकेसरी राजयोग बन रहे हैं। इन पांच राजयोगों का असर खासकर धन, करियर और कारोबार के क्षेत्र में जबरदस्त सफलता के संकेत मिल रहे हैं।

मेष राशि : ये पांचों राजयोग नए साल की शुरुआत में बन रहे हैं। ये मेष राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकते हैं। अचानक धनलाभ के संकेत हैं। नौकरी और व्यापार में तरक्की मिलेगी। विदेश यात्रा के भी योग बन सकते हैं। हालांकि, शनि की साढ़ेसाती के चलते सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा।

मकर राशि : मकर राशि के जातकों को भी इन शुभ योगों का पूरा लाभ मिलेगा। लंबे समय से आपके अटके हुए काम पूरे होंगे और व्यापार में तेजी आएगी। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या इंक्रीमेंट मिल सकता है। व्यापारियों के लिए बड़ी डील से तगड़ा मुनाफा होने के संकेत हैं।

मिथुन राशि : मिथुन राशि के जातकों के लिए भी जनवरी 2026 बेहद लाभकारी रहेगा। इन पांच राजयोगों के प्रभाव से आपके जीवन में तरक्की के योग बन रहे हैं। इसका सबसे शुभ असर आपके करियर पर होगा। ऐसे में आपके कारोबार में वृद्धि होगी और आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। घर या वाहन खरीदने की योजना सफल हो सकती है। साथ ही परिवार में सुख-समृद्धि और सकारात्मक माहौल रहेगा।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें

New Year 2026 Grah Gochar: नए साल में 4 ग्रहों की स्थिति में बदलाव से 3 राशियों की बढ़ेगी आमदनी


हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।