Rajyoga 2026: नया साल बस एक दिन दूर है। नए साल के लिए लोगों की तैयारियां अब अपने अंतिम चरण में पहुंच रही हैं। नया साल ज्योतिष के नजरिए से भी बहुत खास रहने वाला है। ज्योतिष गणना के अनुसार नया साल कई ग्रहों का दुर्लभ संयोग लेकर आ रहा है। बता दें, ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल के साथ ही उनका संयोग और उदय या अस्त की अवस्था भी बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है। इसी क्रम में नए साल में कुछ ग्रहों के संयोग से एक-दो नहीं पूरे पांच दुर्लभ राजयोगों का निर्माण हो रहा है। इसमें गजकेसरी, शुक्रादित्य सहित और भी कई राजयोग बन रहे हैं जो सीधे तौर पर कुछ राशियों के जीवन में बड़ा बदलाव लेकर आएगा। जनवरी 2026 में मालव्य राजयोग, बुधादित्य राजयोग, शुक्रादित्य राजयोग, आदित्य मंगल योग और गजकेसरी राजयोग बन रहे हैं। इन पांच राजयोगों का असर खासकर धन, करियर और कारोबार के क्षेत्र में जबरदस्त सफलता के संकेत मिल रहे हैं।
