Ram Navami 2026: भगवान राम के आशीर्वाद से खुशियों से भर जाएगा इन 5 राशियों के घर का हर कोना, जानें कौन सी ये राशियां

Ram Navami 2026: चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को भगवान श्रीराम का जन्म त्रेता युग में हुआ था। इसी के उपलक्ष्य में राम नवमी का पर्व मनाया जाता है। इस साल ग्रहों-नक्षत्रों की दशा की वजह से राम नवमी का पर्व इन 5 राशियों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आ रहा है। आइए जानें इनके बारे में

अपडेटेड Mar 26, 2026 पर 7:30 AM
Story continues below Advertisement
इस साल राम नवमी के दिन चंद्रदेव अपनी प्रिय राशि कर्क में विराजमान रहेंगे।

Ram Navami 2026: अयोध्या के राजा दशरथ और माता कौशल्या के पुत्र रूप में भगवान का जन्म त्रेता युग में चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को हुआ था। इसी दिन के प्रतीक के रूप में राम नवमी का पर्व मनाया जाता है। ये हिंदुओं का प्रमुख पर्व है, जो चैत्र नवरात्रि के अंतिम दिन मनाया जाता है। इस दिन मां दुर्गा के नौवें रूप के साथ-साथ भगवान राम का जन्मोत्सव भी मनाया जाता है। इस साल राम नवमी के मौके पर ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और भगवान राम की कृपा से 5 राशियों के घर खुशियों का आगमन हो सकता है। आइए जानें कौन सी हैं ये 5 राशियां और कब मनाया जाएगा राम नवमी का पर्व?

राम नवमी कब है?

अयोध्या में राम नवमी 27 मार्च, 2026 को मनाई जाएगी।

नवमी तिथि शुरू - 26 मार्च, 2026 – सुबह 11:48 बजे

नवमी तिथि खत्म - 27 मार्च, 2026 – सुबह 10:06 बजे

राम नवमी मध्याह्न मुहूर्त - 26 मार्च, 2026 – सुबह 11:13 बजे से दोपहर 01:41 बजे तक


राम नवमी मध्याह्न क्षण - 26 मार्च, 2026 – दोपहर 12:27 बजे

राम नवमी पर अपनी प्रिय राशि कर्क में होगा चंद्रमा

इस साल राम नवमी के दिन चंद्रदेव अपनी प्रिय राशि कर्क में विराजमान रहेंगे, जो मन को असीम शांति और शीतलता प्रदान करेंगे। यह स्थिति कई राशियों के लिए भाग्य के द्वार खोलने वाला संकेत दे रहा है।

मेष राशि : मेष राशि के जातकों के लिए यह दिन आपके लिए अपनी आंतरिक शक्ति को पहचानने और नई शुरुआत करने का एक श्रेष्ठ अवसर है। शुक्रदेव प्रथम भाव में गोचर कर रहे हैं, जो आपके आत्मविश्वास में वृद्धि का संकेत है। चंद्रदेव चतुर्थ भाव में रहकर पारिवारिक सुख और मानसिक शांति प्रदान कर रहे हैं।

मिथुन राशि : मिथुन राशि के लिए राम नवमी का दिन आपकी वाणी और संस्कारों को और भी अधिक प्रभावशाली बना सकता है। बृहस्पति के आपकी राशि में गोचर ज्ञान और विकास के नए मार्ग खुलेंगे। चंद्रमा के द्वितीय भाव में होने से आर्थिक स्थिति और पारिवारिक संबंधों में मजबूती आएगी।

कर्क राशि : कर्क राशि के जातकों के लिए राम नवमी का दिन भावनात्मक घावों को भरने और आध्यात्मिक शांति प्राप्त करने के लिए सर्वोत्तम है। चंद्रदेव आपकी भावनात्मक शक्ति और सहज ज्ञान को नई दिशा दे रहे हैं। सूर्यदेव और शनिदेव धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दे रहे हैं। शुक्रदेव करियर और सार्वजनिक छवि में सुधार के संकेत दे रहे हैं।

वृश्चिक राशि : वृश्चिक राशि के जातकों के लिए राम नवमी का दिन ईश्वर का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए बहुत ही फलदायी है। नवम भाव में चंद्रमा का गोचर भाग्य को प्रबल दे रहा है। आपका मन धार्मिक कार्यों और सत्संग की ओर आकर्षित होगा। शुक्र के प्रभाव से स्वास्थ्य और दैनिक दिनचर्या में सुधार के अच्छे संकेत हैं।

मीन राशि : राम नवमी का दिन मीन राशि के जातकों के लिए भक्ति और आध्यात्मिक सूझबूझ को और गहरा करेगा। चंद्र की स्थिति अनुकूल है, जो प्रसन्नता और नए विचारों का संचार कर रहे हैं। सूर्य और शनि आपकी ही राशि में हैं, जो आपके व्यक्तित्व में गंभीरता और अनुशासन लाने का कार्य कर रहे हैं।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें

Mangal Yam Dashank Yog 2026: यम के साथ मंगल की युति से मालामाल होंगी ये 5 राशियां, जानें कौनी सी हैं ये राशियां?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।