Sawan 2026: सावन में अपनी राशि अनुसार सामग्री से महादेव का अभिषेक, शिव पूरी करेंगे हर मनोकामना

Sawan 2026: सावन का महीना आज से शुरू हो गया है। इस माह में शिव भक्त अपने आराध्य का विभिन्न प्रकार की चीजों से अभिषेक करते हैं। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, जातक अगर इस माह में अपनी राशि अनुसार महादेव का अभिषेक करें, तो उन्हें दोगुने फल की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानें

अपडेटेड Jul 30, 2026 पर 8:00 AM
सावन में सच्चे मन से भगवान शिव की पूजा करने वाले भक्तों की जिंदगी में सुख-शांति आती है।

Sawan 2026: आज से शुरू हुए सावन माह का दुनिया भर के शिव भक्तों के बीच विशेष स्थान है। इस माह में श्रद्धालु नियम से अपने प्रिय आराध्य का विभिन्न प्रकार की चीजों से अभिषेक करते हैं। मान्यता है कि इस दौरान शिवलिंग का अभिषेक करने से हर मनोकामना पूरी होती है। इस दौरान लोग शिवलिंग पर गंगाजल, दूध, दही, बेलपत्र, गन्ने का रस आदि अर्पित करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन में सच्चे मन से भगवान शिव की पूजा करने वाले भक्तों की जिंदगी में सुख-शांति के साथ-साथ सकारात्मकता भी आती है। ज्योतिष विशेषज्ञ मानते हें कि इस पूरे माह अगर जातक अपनी राशि अनुसार शिवलिंग पर कुछ विशेष चीजों को अर्पित करें तो महादेव की असीम कृपा मिलती है।

राशि अनुसार करें अभिषेक

मेष राशि : इस राशि के जातक नियम के अनुसार शिवलिंग पर शहद और चीनी या देसी खांड अर्पित करें। ऐसा करने से इन्हें नए-नए अवसर मिलते हैं।

वृषभ राशि : वृषभ राशि के लोग शिवलिंग पर दूध, दही या फिर शुद्ध देसी घी से भगवान शिव का अभिषेक करें। इससे इस राशि के जातकों का मन शांत रहेगा और इनका स्वास्थ्य भी सही रहेगा।

मिथुन राशि : सावन में इस राशि के लोग शिवलिंग पर बेलपत्र, कच्चा दूध और लाल रंग के फूल अर्पित करेंगे तो शुभ होगा। धार्मिक मान्यता है कि इससे भगवान शिव प्रसन्न होकर हर कामना पूरी करते हैं।

कर्क राशि : चंद्रमा की राशि कर्क वालों को तो शिवलिंग पर दूध और सफेद रंग पूजन सामग्री ही अर्पित करनी चाहिए। मान्यता है कि इससे भगवान शिव मन को शांत रखते हैं।


सिंह राशि : सावन में सिंह राशि के जातकों को शिवलिंग पर शहद और गुड़ अर्पित करना चाहिए। इसे बहुत ही शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे आत्मविश्वास और मान-सम्मान में वृद्धि होती है।

कन्या राशि : कन्या राशि वालों को सावन में शिवलिंग पर बेलपत्र और शहद चढ़ाना चाहिए। इससे काम में आने वाली सारी बाधाएं धीरे-धीरे दूर होती हैं।

धनु राशि : इस राशि के जातक सावन भर शिवलिंग पर गन्ने का रस अर्पित करें। इसके अलावा शिवलिंग पर शुद्ध देसी घी भी चढ़ाया जा सकता है। इसे सुख-समृद्धि में वृद्धि का आशीर्वाद मिलता है।

वृश्चिक राशि : वृश्चिक राशि वाले भगवान शिव की पूजा में लाल फूल का इस्तेमाल जरूर करें। वहीं शिवलिंग पर गंगाजल जरूर अर्पित करें। इस उपाय को शुभ फल देने वाला उपाय माना जाता है।

धनु राशि : सावन में धनु राशि के जातकों को चंदन और पीले रंग के फूल भगवान शिव को अर्पित करना चाहिए। इससे जिंदगी की बाधाएं खत्म होती हैं और मन भी शांत रहता है।

मकर राशि : इस राशि के जातकों को शिवलिंग पर बेलपत्र और गंगाजल जरूर अर्पित करना चाहिए। धार्मिक मान्यता है कि इस राशि के लिए ये बहुत ही फलदायी होता है।

कुंभ राशि : कुंभ राशि के जातकों के लिए मलाई और मिश्री अर्पित करना शुभ माना जाता है। ऐसे में सावन भर शिवलिंग पर इन चीजों को सच्चे मन और श्रद्धा के साथ जरूर अर्पित करें।

मीन राशि : सावन भर मीन राशि के जातक भगवान शिव को शहद और बेर का फल अर्पित कर सकते हैं। इसे भगवान की पूजा में शामिल करना शुभ फलदायी माना जाता है।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें

Guru Purnima 2026 Shubh Sanyog: आज गुरु पूर्णिमा पर 5 राशियों की नैया पार लगाएंगे बृहस्पति, शश, बुधादित्य और हंस राजयोग के प्रभाव से मिलेगा लाभ

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।