Shani Asta 2026: शनि देव को ग्रहों का न्यायाधीश और कर्म फलदाता माना जाता है। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार ये ग्रह जातक को उसके कर्मों के अनुसार फल देता है। खास बात ये है कि इस मामले में ये कोई ढील नहीं बरतते, इसलिए इन्हें ज्योतिष के क्रूर और क्रोधी ग्रह के रूप में भी जाना जाता है। ये ग्रह एक राशि में ढाई साल तक रहता है, जिसे उस राशि की ढैया अवधि कहते हैं। इस समय शनि देव मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। वैदिक ज्योतिष के अनुसार शनि देव इसी राशि में अस्त होने जा रहे हैं। इससे 4 राशियों को ढैया और साढ़े साती में थोड़ी राहत मिल सकती है।
