Shani Margi 2025: ज्योतिष शास्त्र में शनि को कर्म के आधार पर फल देने वाला ग्रह माना जाता है। शनि सबसे धीमी चाल से चलते हैं और एक राशि में कम से कम ढाई साल तक रहते हैं। इसलिए एक राशि में इन्हें दोबारा पहुंचने में काफी समय लगता है। ये ग्रह ज्योतिष में इतना महत्वपूर्ण है कि इसकी चाल में छोटे से छोटा बदलाव भी कई राशियों को एक साथ प्रभावित करता है। शनि जब भी राशि परिवर्तन या चाल में परिवर्तन करते हैं तो उसका प्रभाव देश-दुनिया पर भी पड़ता है। ये ग्रह आज से मीन राशि में मार्गी हो रहा है और साल 2026 में जुलाई तक इसी अवस्था में रहेंगे। शनि जब वक्री से मार्गी होते हैं तो ऊर्जा अचानक आगे बढ़ने लगती है। जो लोग मानसिक, आर्थिक या जिम्मेदारी से जुड़े मामलों को टालते आए हैं, उन पर दबाव बढ़ सकता है। आइए जानते हैं शनि के मार्गी होने से किन राशियों को साल 2026 तक सावधान रहने की सलाह दी जा रही है।
मेष : शनि के मार्गी होने से मेष राशि पर काम और जिम्मेदारियों का दबाव अचानक बढ़ सकता है। लंबे समय से अधूरे पड़े हैं या टाले जा रहे काम एक-एक करके सामने आ सकते हैं। आर्थिक मोर्चे पर सावधानी बरतने की जरूरत है, जरा सी लापरवाही नुकसान करवा सकती है।
कुंभ : शनि की मार्गी चाल कुंभ राशि वालों के रिश्तों, फैसलों और करियर पर गंभीर प्रभाव डाल सकती है। ये जातक जिन बातों या जिम्मेदारियों से बच रहे थे, वो अब सामने आ सकती हैं। बड़े सपने या यात्राओं से जुड़े फैसले अटक सकते हैं। आस-पास के लोगों से सतर्क रहें और अपनी वाणी पर भी संयम रखें।
मीन : शनि का मीन राशि में मार्गी होना इनके काम और परिवार दोनों तरफ से जिम्मेदारियां बढ़ा सकता है। मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी और नतीजे देर से मिलेंगे, जिससे थकान हो सकती है। रिश्तों और दोस्ती में गलतफहमी या दूरी का सामना करना पड़ सकता है। काम की जगह पर भी आलोचना या टकराव हो सकता है।
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें