Shani Margi Date 2026: सूर्य और छाया के पुत्र शनि देव को ज्योतिष के क्रूर ग्रह के रूप में जाना जाता है। कर्मों के आधार पर फल देने वाला यह ग्रह काफी धीमी चाल से चलता है। एक राशि में यह कम से कम ढाई साल तक रहता है। शनि इस समय मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। इस राशि में रहते हुए यह कुंभ और मेष राशि पर प्रभाव डाल रहे हैं। मीन राशि में रहते हुए यह ग्रह अभी वक्री चाल से गोचर कर रहा है। लेकिन 138 दिनों तक वक्री रहने के बाद यह सीधी चाल से चलने लगेगा यानी मार्गी हो जाएगा।
शनि मार्गी 2026: तारीख और समय
वर्ष 2026 में शनि 11 दिसंबर 2026, शुक्रवार को मार्गी (सीधी चाल) होंगे।
शनि वक्री तिथि : 27 जुलाई 2026 (मीन राशि में)
कुल वक्री अवधि : लगभग 138 दिन
ज्योतिष शास्त्र में शनि की चाल में होने वाला बदलाव सभी 12 राशियों के जीवन पर गहरा प्रभाव डालता है। साल 2026 के अंत में शनि देव मार्गी होंगे, जिससे धन लक्ष्मी राजयोग का निर्माण होगा। धन लक्ष्मी राजयोग के बनने कई राशियों के अटके हुए काम गति पकड़ सकते हैं और करियर व कारोबार में तरक्की के नए रास्ते खुल सकते हैं। शनि के मार्गी होने के बाद कुछ राशियों को आर्थिक मामलों में लाभ, नौकरी में प्रगति और कारोबार में विस्तार के अवसर मिल सकते हैं। इस दौरान 4 राशियों के लिए समय विशेष रूप से अनुकूल माना जा रहा है।
कर्क राशि : मार्गी शनि कर्क राशि के जातकों के करियर के लिहाज से महत्वपूर्ण हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं और मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। नौकरी में पद और प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। कारोबार करने वालों को पुराने संपर्कों से फायदा मिल सकता है और नए व्यापारिक अवसर सामने आ सकते हैं।
मकर राशि : मकर राशि शनि की स्वामित्व वाली राशियों में से एक है, इसलिए शनि की चाल में बदलाव इस राशि के लिए खास माना जाता है। मार्गी शनि के प्रभाव से करियर में स्थिरता आ सकती है। नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के योग बन सकते हैं। कारोबारियों को मेहनत का लाभ मिल सकता है।
मिथुन राशि : इस राशि के जातकों के लिए शनि का मार्गी होना आर्थिक और पेशेवर मा मलों में लाभकारी हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत वरिष्ठ अधिकारियों की नजर में आ सकती है। नौकरी बदलने की योजना बना रहे लोगों को अच्छा अवसर मिल सकता है। कारोबार में नई डील या नए क्लाइंट मिलने की संभावना है।
वृष राशि : शनि मार्गी होने के बाद वृषभ राशि वालों के करियर में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। नौकरी में स्थिरता के साथ जिम्मेदारी बढ़ सकती है। व्यापार करने वालों को कारोबार का विस्तार करने का अवसर मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए यह समय उपयोगी हो सकता है।
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें