Shani Margi Date 2026: सूर्य और छाया के पुत्र शनि देव को ज्योतिष के क्रूर ग्रह के रूप में जाना जाता है। कर्मों के आधार पर फल देने वाला यह ग्रह काफी धीमी चाल से चलता है। एक राशि में यह कम से कम ढाई साल तक रहता है। शनि इस समय मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। इस राशि में रहते हुए यह कुंभ और मेष राशि पर प्रभाव डाल रहे हैं। मीन राशि में रहते हुए यह ग्रह अभी वक्री चाल से गोचर कर रहा है। लेकिन 138 दिनों तक वक्री रहने के बाद यह सीधी चाल से चलने लगेगा यानी मार्गी हो जाएगा।
