Get App

Shani Nakshatra Gochar 2026: 9 अक्टूबर से इन 4 राशियों पर मेहरबान रहेंगे शनि, करियर में तरक्की, नए मौके और दिलाएंगे आर्थिक लाभ

Shani Nakshatra Gochar 2026: कर्मफलदाता शनि 9 अक्टूबर को उत्तराभाद्रपदा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। शनि का यह गोचर सभी 12 राशियों के लिए अहम होगा। लेकिन 4 राशियों को इस गोचर से सबसे ज्यादा लाभ होगा। आइए जानें शनि के इस गोचर के बारे में और किन राशियों को मिलेगा इससे लाभ

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 11, 2026 पर 8:00 AM
Shani Nakshatra Gochar 2026: 9 अक्टूबर से इन 4 राशियों पर मेहरबान रहेंगे शनि, करियर में तरक्की, नए मौके और दिलाएंगे आर्थिक लाभ
9 अक्टूबर 2026 को शनिदेव वक्री चाल चलते हुए पुनः उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे।

Shani Nakshatra Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में शनिदेव का अपने ही स्वामित्व वाले उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में गोचर एक अत्यंत महत्वपूर्ण और प्रभावशाली घटना मानी जाती है। उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के स्वामी स्वयं शनिदेव हैं। जब शनि अपने ही नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो उनकी ऊर्जा अधिक स्थिर, अनुशासित और कर्माधारित परिणाम देने वाली हो जाती है। 9 अक्टूबर 2026 को शनिदेव वक्री चाल चलते हुए पुनः उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इससे पहले शनि ने 20 जनवरी 2026 को पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र से निकलकर उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश किया था।

उत्तराभाद्रपद नक्षत्र स्थिरता और आध्यात्मिक गहराई का प्रतीक है। शनि यहां कठोर परिश्रम और ईमानदारी का फल देते हैं। यह गोचर जल्दबाजी या शॉर्टकट की जगह लंबे समय के लिए की गई योजना और निवेश को लाभ देता है। इस परिवर्तन से विशेष रूप से वृषभ, तुला, मकर और कुंभ राशि के जातकों को करियर, वेतन वृद्धि और अटके हुए कार्यों में प्रगति के योग बनते हैं। आइए जानते हैं शनि के नक्षत्र परिवर्तन से किन राशि वालों को सबसे ज्यादा लाभ मिलने के योग हैं।

वृषभ राशि : शनि का नक्षत्र परिवर्तन आने वाले कुछ दिनों में करियर और धन के मामले में सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है। इस दौरान अटके हुए काम पूरे होने की संभावना है। नौकरी में पद और प्रमोशन, कारोबार में नए प्रोजक्ट मिल सकते हैं। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी।

तुला राशि : आर्थिक नजरिए से तुला राशि वालों के लिए शनि का उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में गोचर अच्छा रहेगा। इस दौरान अधूरे पड़े कामों में गति आएगी और लंबे समय से चली आ रही परेशानियों से राहत मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को उनके कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा और व्यापार में अच्छा मुनाफा भी हासिल होगा।

मकर राशि : शनि का नक्षत्र परिवर्तन मकर राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ और अच्छा रहेगा। करियर में स्थिरता, प्रमोशन और वेतन वृद्धि के योग बनेंगे। व्यापार में लाभ के नए रास्ते खुलेंगे। शनि के नक्षत्र परिवर्तन से आपको लाभ के कई तरह के सुनहरे मौके मिलेंगे।

कुंभ राशि : कुंभ राशि वालों के लिए शनि का नक्षत्र परिवर्तन करियर-कारोबार के लिहाज से अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए नौकरी में कोई ऊंचा मुकाम मिल सकता है। नई जिम्मेदारियां भी मिल सकती हैं। लंबे समय से अटके हुए काम पूरेह होंगे और व्यापार में नए अवसर और मुनाफा मिल सकता है।

शुभ उपाय

सब समाचार

+ और भी पढ़ें