Sun Transit in Virgo 2026: ग्रहों के राजा सूर्य करेंगे कन्या राशि में प्रवेश, इन 4 राशियों के लिए करियर, धन और सफलता में लगेंगे चार चांद

Sun Transit in Virgo 2026: ग्रहों के राजा सूर्य हर माह राशि परिवर्तन करते हैं। इस माह की 17 तारीख को सूर्य अपनी उच्च राशि सिंह से निकल कर कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य के इस गोचर से 4 राशियों को खूब फायदा होने का अनुमान है। आइए जानें कौन सी हैं ये 4 राशियां

अपडेटेड Sep 10, 2026 पर 8:00 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
अपनी उच्च राशि सिंह में गोचर कर रहे सूर्य 17 सितंबर 2026 को कन्या राशि में प्रवेश करेंगे।

Sun Transit in Virgo 2026: ग्रहों के राजा सूर्य राशिचक्र की सभी 12 राशियों में लगभग एक महीने तक रहते हैं। इस तरह आत्मविश्वास, मान-सम्मान, यश व पद-प्रतिष्ठा के कारक सूर्य का हर माह राशि परिवर्तन होता है। वर्तमान समय में अपनी उच्च राशि सिंह में गोचर कर रहे सूर्य 17 सितंबर 2026 को कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। कन्या राशि सूर्य के मित्र बुद्ध की राशि मानी जाती है। इसलिए यह समय मुख्य रूप से कार्यक्षेत्र में बौद्धिक क्षमता, व्यापार, प्रबंधन और स्वास्थ्य से जुड़े मामलों में बदलाव लेकर आता है।

17 सितंबर 2026 को सूर्य का कन्या राशि में प्रवेश करना एक महत्वपूर्ण ज्योतिषीय घटना है। इस गोचर को कन्या संक्रांति कहा जाता है। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य के इस परिवर्तन का गहरा प्रभाव माना जाता है। कन्या संक्रांति के साथ ही शरद ऋतु की आहट शुरू हो जाती है और मानसूनी गतिविधियों में बदलाव आता है। सूर्य की इस संक्रांति के आसपास पितृ पक्ष भी शुरू होता है, जिससे श्राद्ध और तर्पण कार्यों का महत्व बढ़ जाता है। सूर्य के गोचर से राशिचक्र की सभी 12 राशियों प्रभावित होती हैं। 4 राशि वालों के लिए यह गोचर करियर और आर्थिक मामलों में लाभ के संकेत दे रहा है। जानते हैं सूर्य का कन्या राशि में गोचर इनके लिए कैसा रहने वाला है।

वृषभ राशि : वृषभ राशि वालों के लिए सूर्य गोचर काफी शुभ माना जा रहा है। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। कारोबार में नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में लाभ मिलने की संभावना है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। सेहत भी सामान्य से बेहतर रहने की उम्मीद है।

कन्या राशि : कन्या राशि के जातकों के लिए यह गोचर शुभ परिणाम देने वाला रह सकता है। नौकरी में पद, प्रतिष्ठा और जिम्मेदारियों में वृद्धि हो सकती है। कारोबार करने वालों को नए संपर्क और अच्छे अवसर मिल सकते हैं। प्रॉपर्टी और आर्थिक मामलों में भी फायदा मिलने की संभावना है।

वृश्चिक राशि : वृश्चिक राशि वालों के लिए सूर्य गोचर अनुकूल रहने की संभावना है। नौकरी और कारोबार में सफलता मिल सकती है। मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा और कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत हो सकती है। धन और प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में भी लाभ मिलने के संकेत हैं। आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है।

मकर राशि : मकर राशि वालों के लिए सूर्य गोचर काफी सकारात्मक रह सकता है। नौकरी में तरक्की और नई जिम्मेदारियां मिलने के योग बन सकते हैं। कारोबारियों को भी अच्छे अवसर मिल सकते हैं और काम का विस्तार करने की दिशा में सफलता मिल सकती है। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में फायदा मिल सकता है।


डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें

Mangal Neech Bhang Rajyog: कर्क राशी में गोचर करेंगे मंगल और गुरु के साथ बनाएंगे नीचभंग राजयोग, 4 राशियों की जागेगी किस्मत

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।