Shani Nakshatra Parivartan 2026: हिंदू धर्म में ज्योतिष शास्त्र की गणनाओं को बहुत अहमियत दी जाती है। ज्योतिषीय गणनाओं के आधार पर ग्रहों की चाल से लेकर व्रत-त्योहार और मौसम आदि सबकी सही स्थिति का अनुमान लगाया जाता है। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, सभी नौ ग्रह 12 राशियों और 27 नक्षत्रों में स्थान परिवर्तन करते रहते हैं। इसकी निर्धारित अवधि है और इसे ज्योतिष में सामान्य घटना माना जाता है। लेकिन कुछ ग्रहों का राशि या नक्षत्र परिवर्तन साधारण होकर भी बहुत असाधारण होता है। इनमें से एक है शनि ग्रह। यूं को किसी भी ग्रह के राशि या नक्षत्र परिवर्तन का असर हर सभी 12 राशियों पर होता है। लेकिन को शनि को गुस्से वाला और धीमी चाल से चलने वाला ग्रह माना जाता है, जो जातक को उसके कर्मों के आधार पर फल देता है। इसलिए इस ग्रह के राशि या नक्षत्र परिवर्तन पर सभी की नजर रहती है। ज्योतिष गणना के अनुसार, साल 2026 में शनि अपना नक्षत्र परिवर्तन करेगा, जिससे तीन राशियों को खूब लाभ हो सकता है।
