Shukra Nakshatra Gochar 2026: वैलेंटाइन डे से पहले नक्षत्र परिवर्तन करेगा प्रेम और सौंदर्य का कारक ग्रह, तीन राशियों का बदलेगा जीवन

Shukra Nakshatra Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में प्रेम और सौंदर्य का कारक माना जाने वाला ये ग्रह वैलेंटाइन डे से ठीक पहले नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहा है। यह ग्रह राहू के नक्षत्र में प्रवेश करने पर तीन राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। आइए जानें कौन सी हैं ये राशियां

अपडेटेड Feb 10, 2026 पर 8:00 AM
Story continues below Advertisement
ये ग्रह 11 फरवरी को अपने मित्र राहू के नक्षत्र शतभिषा में प्रवेश करेगा।

Shukra Nakshatra Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का राशि और नक्षत्र परिवर्तन बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। सभी ग्रह समय-समय पर एक राशि या नक्षत्र से निकल कर दूसरे में प्रवेश करते हैं। इसका असर सभी 12 राशियों और देश दुनिया की घटनाओं पर भी पड़ता है। इस हफ्ते हमें प्रेम और सौंदर्य के कारक ग्रह शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन देखने को मिलेगा। ये ग्रह 11 फरवरी को अपने मित्र राहू के नक्षत्र शतभिषा में प्रवेश करेगा। पूरी दुनिया में प्रेम के दिन के रूप में मनाए जाने वाले वैलेंटाइन डे से ठीक पहले होने वाले इस बदलाव से तीन राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इससे कुछ राशियों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। साथ ही धन- दौलत की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानें कौन सी हैं ये तीन राशियां?

वृषभ राशि : आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। इस दौरान आपके व्यक्तित्व में निखार होगा। मान-सम्मान और प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। निवेश या नई योजनाएं लाभकारी सिद्ध होंगी। इस दौरान शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा।

मिथुन राशि : शुक्र ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन मिथुन राशि के लोगों के लिए सकारात्मक हो सकता है। इस दौरान आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही, आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। साथ ही इस दौरान प्रेम जीवन में आपको सफलता मिल सकती है।

तुला राशि : इस राशि के जातकों के लिए शुक्र ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। शुक्र ग्रह आपकी राशि के स्वामी हैं। इसलिए इस समय बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। क्रिएटिव फील्ड से जुड़े क्षेत्रों में विशेष लाभ होगा। वहीं इस समय आपकी आय में जबरदस्त वृद्धि हो सकती है।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें

Lampat Yog 2026: मित्र शनि की राशि में मित्र राहू के साथ लंपट योग बनाएंगे शुक्र, तीन राशियों को अचानक धनलाभ के बनेंगे योग


हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।