Shatank Yog: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की स्थिति को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। ग्रहों की बदलती स्थित और उनका संयोग सभी राशियों पर प्रभाव डालता है। इनमें से कुछ ग्रहों पर खासतौर से सबकी नजर रहती है। ऐसे ही ग्रह है शनि और बुध। बुध ग्रह जहां, बुद्धि, व्यापार और करियर का कारक माना जाता है। वहीं, शनि ग्रह को कर्मफलदाता कहते हैं, क्योंकि शनि जातक को उसके कर्मों के आधार पर फल देते हैं। इस समय शनि मीन राशि में हैं और जून 2027 तक इसी राशि में रहेंगे। जबकि, बुध ग्रह ने धनु राशि में 23 दिसंबर को प्रवेश किया है। इस समय ये दोनों ग्रह एक-दूसरे से 100 डिग्री पर हैं, जिससे शतांक योग बन रहा है। इस योग के बनने से तीन राशियों के जीवन में खुशियां दस्तक दे सकती है। आइए जानें इन राशियों के बारे में
