Shukra-Ketu transit in Leo: सिंह राशि में केतु और शुक्र का संयोग बनाएगा 4 राशियों को धनवान, जानें कौन सी हैं ये राशियां

Shukra-Ketu transit in Leo: सूर्य की राशि सिंह में इस समय छाया ग्रह केतु और सुख, वैभव और प्रेम के कारक शुक्र ग्रह मौजूद हैं। इन दानों ग्रहों की मौजूदगी से 4 राशियों के धनवान बनने का योग बन रहा है। ग्रहों की यह व्यवस्था अगले 27 दिनों तक रहने वाली है। आइए जानें कौन सी हैं ये 4 राशियां

अपडेटेड Jul 09, 2026 पर 8:00 AM
सिंह राशि में इन दोनों ग्रहों के मिलन से एक दुर्लभ 'शुक्र-केतु युति' का निर्माण हुआ है।

Shukra-Ketu transit in Leo: सिंह सूर्य देव की राशि है। इसमें वर्तमान में दो काफी पावरफुल ग्रह विराजमान हैं। इनमें से एक हैं छाया ग्रह केतु और दूसरा सुख, सौंदर्य और प्रेम का कारक ग्रह शुक्र। केतु जहां इस राशि में 18 मई 2025 से हैं और 31 अक्टूबर 2026 तक यहीं रहने वाले हैं, वहीं भौतिक सुख और ऐश्वर्य के दाता शुक्र ने 4 जुलाई को इसमें प्रवेश किया है। सिंह राशि में इन दोनों ग्रहों के मिलन से एक दुर्लभ 'शुक्र-केतु युति' का निर्माण हुआ है।

ज्योतिष में शुक्र को सांसारिक सुख और केतु को आध्यात्मिक अंतर्दृष्टि का कारक माना जाता है। सिंह राशि में इनका यह योग जातकों को भौतिक समृद्धि देने के साथ-साथ सही निवेश और सही निर्णय लेने की गहरी समझ भी प्रदान करेगा। इन दोनों ग्रहों की दुर्लभ युति 4 राशियों के लिए शुभ मानी जा रही है। यह अद्भुत संयोग अगले 27 दिनों तक यानी 1 अगस्त 2026 तक बना रहेगा। ज्योतिष विशेषज्ञों के अनुसार, शुक्र और केतु की यह जुगलबंदी 4 राशियों के लिए भाग्य के द्वार खोलने वाली मानी जा रही है।

मिथुन राशि : यह युति मिथुन राशि के तीसरे भाव में हो रही है। इससे आपके साहस और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आपकी संवाद शैली से लोग प्रभावित होंगे। भाई-बहनों और मित्रों के सहयोग से आपके बिगड़े काम बनेंगे। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। किसी धार्मिक यात्रा के योग हैं।

सिंह राशि : सिंह राशि के जातकों के लग्न भाव में यह युति बन रही है। इससे इन्हें सबसे अधिक लाभ मिलेगा। काफी समय से चला आ रहा मानसिक तनाव और भ्रम समाप्त होगा। कला, मीडिया, लेखन या रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों को बड़ी प्रसिद्धि, मान-सम्मान और धन लाभ होगा।

तुला राशि : तुला राशि के जातकों के लिए यह गोचर ग्यारहवें भाव में हो रहा है। चूंकि शुक्र आपकी राशि के स्वामी हैं, इसलिए यह समय आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। आपकी आमदनी में भारी बढ़ोतरी होगी और अटका हुआ धन वापस मिलेगा। व्यापार में कोई बड़ी और मुनाफे वाली डील फाइनल हो सकती है।

धनु राशि : यह युति इनके नवम भाव में होने जा रही है। अगले 27 दिनों तक भाग्य आपका पूरा साथ देगा। रुके हुए काम गति पकड़ेंगे। उच्च शिक्षा या नौकरी के लिए विदेश जाने का सपना देख रहे जातकों की बाधाएं दूर होंगी। नौकरीपेशा लोगों को बेहतर पैकेज के साथ नई नौकरी का ऑफर मिल सकता है।


डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें

Shani Vakri 2026: इस तारीख से उल्टी होगी शनि की चाल, वृषभ और मिथुन सहित 4 राशियों को कर देगी मालामाल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।