तरक्की का रास्ता खोले, फेंगशुई के वेल्थ कॉर्नर ट्रिक से!

फेंगशुई (Feng Shui) में ऐसी कई चीजों का जिक्र मिलता है, जिन्हें घर में रखने से सकारात्मक ऊर्जा (positive energy) बढ़ने और आर्थिक स्थिति बेहतर होने की मान्यता है। कई चीजें घर में खुशहाली और धन के प्रवाह का प्रतीक मानी जाती हैं। हालांकि, ये उपाय पारंपरिक मान्यताओं पर आधारित हैं और इन्हें आस्था के रूप में ही अपनाना चाहिए।

अपडेटेड Jul 23, 2026 पर 10:46 AM

अगर मेहनत के बाद भी घर में पैसे नहीं टिकते या हमेशा आर्थिक परेशानियां बनी रहती हैं, तो फेंगशुई (Feng Shui) के कुछ आसान उपाय आपके काम आ सकते हैं। मान्यता है कि सही दिशा और सही चीजों का इस्तेमाल करने से घर में पॉजिटिव एनर्जी (positive energy) आती है और सुख-समृद्धि का माहौल बनता है:

water fountain (पानी का फव्वारा )

Story pin image

फेंगशुई (Feng Shui ) के अनुसार, घर की उत्तर दिशा में पानी का फव्वारा रखना शुभ माना जाता है। बहता हुआ साफ पानी पॉजिटिव एनर्जी (positive energy) का प्रतीक माना जाता है और यह घर का वातावरण शांत और बैलेंस रखने में मदद करता है। ध्यान रखें कि फव्वारे का पानी हमेशा साफ और चलता हुआ हो।


Fish Aquarium (फिश एक्वेरियम)

This may contain: a fish tank sitting on top of a wooden cabinet

फिश एक्वेरियम को भी फेंगशुई में शुभ माना गया है। मान्यता है कि इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है और आर्थिक (financial) परेशानियां कम हो सकती हैं। एक्वेरियम का पानी साफ रखें और मछलियों की रेगुलर देखभाल करें।

Chinese Coin (चीनी सिक्के)

This may contain: a gold piggy bank sitting on top of a pile of chinese coins with a red tassel next to it

फेंगशुई में चीनी सिक्कों को समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इन्हें लाल धागे या लाल कपड़े में बांधकर घर की तिजोरी, कैश बॉक्स या मुख्य दरवाजे के पास रखने की परंपरा है। ऐसा करने से धन का प्रवाह बना रहने की मान्यता है।

Laughing Buddha (लाफिंग बुद्धा)

Laughing Buddha Images – Browse 15,060 Stock Photos, Vectors, and Video | Adobe Stock

फेंगशुई (Feng Shui) में लाफिंग बुद्धा को सुख, समृद्धि और खुशहाली का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि इसे घर के मेन गेट के अंदर ऐसी जगह रखें, जहां आते-जाते समय सबसे पहले उस पर नजर पड़े। ऐसा करने से घर में आर्थिक तरक्की (financial growth) के रास्ते खुलते हैं।

Wind Chime (विंड चाइम)

Wind Chimes Pictures | Download Free Images on Unsplash

फेंगशुई के अनुसार, विंड चाइम घर की नकारात्मक ऊर्जा (egative energy) को कम करने और सकारात्मक माहौल बनाने में मददगार मानी जाती है। इसे खिड़की, बालकनी या मुख्य दरवाजे के पास लगाया जा सकता है। जब हवा चलती है तो इसकी मधुर आवाज घर में शांति और सकारात्मक ऊर्जा का एहसास कराती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।