शेयर मार्केट में हर कोई इस उम्मीद के साथ इन्वेस्ट करता है कि उनका पैसा सही दिशा में बढ़े और नुकसान का खतरा कम से कम हो। लेकिन इसके लिए आपको मार्केट के लगातार उतार-चढ़ाव के बीच, ट्रेडिंग के लिए सही समय और सही दिन चुनना बहुत ही जरुरी होता है।
शेयर मार्केट में हर कोई इस उम्मीद के साथ इन्वेस्ट करता है कि उनका पैसा सही दिशा में बढ़े और नुकसान का खतरा कम से कम हो। लेकिन इसके लिए आपको मार्केट के लगातार उतार-चढ़ाव के बीच, ट्रेडिंग के लिए सही समय और सही दिन चुनना बहुत ही जरुरी होता है।
भारतीय ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के अनुसार, ग्रहों की चाल और आपकी राशि का सीधा असर आपके फाइनेंशियल डिसीजन पर पड़ता है। इसलिए ज्योतिषीय मान्यताओं के आधार पर हर राशि के लिए कुछ दिन बेहद शुभ होते हैं, तो कुछ दिनों में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।
शेयर मार्केट और वार (दिन) का महत्व
बुधवार (बुध ग्रह): ज्योतिषीय मान्यताओं में बुधवार का संबंध बुध ग्रह से माना जाता है। इस दिन को कारोबार, लेन-देन और तेजी से लिए जाने वाले फैसलों के लिए सही माना जाता है। इसी वजह से कुछ लोग बुधवार को शॉर्ट ट्रेडिंग या नए सौदे शुरू करने के लिए शुभ मानते हैं।
गुरुवार (बृहस्पति ग्रह): गुरुवार का संबंध बृहस्पति ग्रह से माना जाता है। ज्योतिष में इसे ज्ञान, समझ और स्टेबिलिटी से जोड़ा जाता है। इसी आधार पर गुरुवार को लंबे समय के इन्वेस्टमेंट और सोच-समझकर पैसा लगाने के लिए अच्छा दिन माना जाता है।
सोमवार (चंद्रमा): सोमवार का संबंध चंद्रमा से माना जाता है और ज्योतिष में चंद्रमा को मन और भावनाओं से जोड़ा जाता है। इसलिए इस दिन शेयर मार्केट में जल्दबाजी से फैसला लेने के बजाय शांत दिमाग से इन्वेस्टमेंट करने की सलाह दी जाती है।
राशि के अनुसार ट्रेडिंग के शुभ दिन
मेष और वृश्चिक राशि
इन दोनों राशियों के स्वामी मंगल माने जाते हैं। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार मंगलवार का दिन इन राशियों के लिए ऊर्जा और तेजी से लिए जाने वाले फैसलों से जुड़ा माना जाता है। इसलिए इस दिन शॉर्ट-टर्म ट्रेडिंग के लिए सही मानी जाती है।
वृषभ और तुला राशि
वृषभ और तुला राशि के स्वामी शुक्र माने जाते हैं। शुक्रवार को इन राशियों के लिए शुभ माना जाता है। ज्योतिषीय मान्यताओं के आधार पर इस दिन लग्जरी, ऑटो, रियल एस्टेट और फाइनेंस से जुड़े सेक्टर में ट्रेडिंग को सही माना जाता है।
मिथुन और कन्या राशि
इन दोनों राशियों के स्वामी बुध हैं। बुधवार का दिन कारोबार, बातचीत और लेन-देन से जुड़ा माना जाता है। इसलिए इन राशियों के लिए शेयर ट्रेडिंग के साथ बैंकिंग और कम्युनिकेशन से जुड़े शेयरों पर ध्यान देना शुभ माना जाता है।
कर्क राशि
कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा माने जाते हैं और सोमवार का संबंध भी चंद्रमा से माना जाता है। इसलिए इस राशि के लिए सोमवार को शांत दिमाग से और बैलेंस्ड तरीके से इन्वेस्टमेंट करने का दिन माना जाता है। ज्योतिषीय मान्यताओं में लिक्विड स्टॉक और FMCG जैसे सेक्टर को भी इससे जोड़ा जाता है।
सिंह राशि
सिंह राशि के स्वामी सूर्य माने जाते हैं। इस राशि के लिए रविवार को आने वाले सप्ताह की प्लानिंग और इन्वेस्टमेंट स्ट्रेटेजी बनाने के लिए अच्छा माना जाता है। इसके बाद सोमवार को उस प्लानिंग के हिसाब से ट्रेडिंग करने की बात कही जाती है।
धनु और मीन राशि
धनु और मीन राशि के स्वामी बृहस्पति माने जाते हैं। गुरुवार का दिन इन राशियों के लिए शुभ माना जाता है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार इस दिन लंबे समय के इन्वेस्टमेंट, म्यूचुअल फंड और धन से जुड़ी प्लानिंग पर सोचा जा सकता है।
मकर और कुंभ राशि
मकर और कुंभ राशि के स्वामी शनि माने जाते हैं। शनिवार का दिन अनुशासन और धैर्य से जुड़ा माना जाता है। इसलिए इन राशियों के लिए लंबे समय के इन्वेस्टमेंट में धैर्य और कंसिस्टेंसी बनाए रखना जरूरी है।
शेयर मार्केट में नुकसान से बचने के आसान उपाय
शेयर मार्केट में नुकसान का रिस्क कम करने के लिए हमेशा उसी पैसे का इन्वेस्टमेंट करें जिसकी आपको अगले 4-5 साल तक जरूरत न हो। बाजार में गिरावट आने पर केवल कम कीमत देखकर शेयर खरीदने की जल्दबाजी न करें। इन्वेस्टमेंट से पहले कंपनी की फंडामेंटल स्ट्रेंथ, बिजनेस और फाइनेंशियल सिचुएशन की अच्छी तरह जांच करना जरूरी है। इससे बिना सोचे-समझे इन्वेस्टमेंट करने से बचा जा सकता है।
Disclaimer: यह जानकारी ज्योतिषीय मान्यताओं और सामान्य वित्तीय जानकारी पर आधारित है। किसी भी इन्वेस्टमेंट का फैसला लेने से पहले अपनी फाइनेंशिल सिचुएशन और सिर्क केपैसिटी को ध्यान में रखें और जरूरत हो तो फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह लें
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।