ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को ग्रहों का राजा माना गया है। किसी राशि या नक्षत्र में इनके प्रवेश करने का असर सभी राशियों पर पड़ता है। ज्योतिष में मान्यता है कि सभी ग्रह समय-समय पर एक राशि से दूसरी राशि और नक्षत्र में परिवर्तन करते रहते हैं। इसका परिणाम सभी राशियों पर पड़ता है। इसी क्रम में सूर्य ग्रह 3 अगस्त को अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं। पंचाग के अनुसार सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन 3 अगस्त 2025 को सुबह 4.16 बजे होगा। इस नक्षत्र में सूर्य 16 अगस्त तक विराजमान रहेंगे। 27 नक्षत्र में से अश्लेषा नक्षत्र का स्थान 9वां है। इसके स्वामि बुध हैं और ये कर्क राशि के अंतर्गत आता है। इसके स्वामी सर्प हैं और कुछ मान्यताओं के अनुसार कलियुग का आगमन भी इसी नक्षत्र में हुआ है। आइए जानते हैं इस नक्षत्र परिवर्तन से कौन सी राशियां सीधे तौर से होंगी प्रभावित।
