Get App

Surya Budh Yuti 2026: शनिवार से तीन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, मकर राशि में बनने जा रहा बुधादित्य राजयोग

Surya Budh Yuti 2026: साल 2026 में मकर राशि में कई ग्रहों का मेला लग रहा है। इसमें सूर्य पहुंच चुके हैं और शनिवार को बुध के प्रवेश से सूर्य-बुध की युति बनेगी। इन दोनों के संयोग से बुधादित्य राजयोग का निर्माण होगा, जिससे तीन राशियों के अच्छे दिन शुरू होंगे। आइए जानें

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 16, 2026 पर 8:00 AM
Surya Budh Yuti 2026: शनिवार से तीन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, मकर राशि में बनने जा रहा बुधादित्य राजयोग
साल 2026 में मकर राशि में कई प्रभावशाली ग्रहों का मेला देखने को मिलेगा।

Surya Budh Yuti 2026: ज्योतिष में सूर्य का ग्रहों का राजा और कुंडली में यश और मान-सम्मान का कारक माना जाता है। वहीं, बुध ग्रह बुद्धि, वाणि और तर्क के कारक माने जाते हैं। इन दोनों ग्रहों के स्थान परिवर्तन का जितना महत्व है, उतना ही अहम है इनका किसी राशि में साथ आना। यह महत्वपूर्ण ज्योतिषीय घटना शनिवार को मकर राशि में घटने जा रही है। साल 2026 में मकर राशि में कई प्रभावशाली ग्रहों का मेला देखने को मिलेगा। इस राशि में सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य राजयोग का निर्माण होगा, जो तीन राशियों के लिए सौभाग्यशाली हो सकता है। आइए जानें कौन हैं ये राशियां और कैसे बन रहा है ये राजयोग?

कैसे बन रहा बुधादित्य राजयोग?

17 जनवरी 2026 को शनिदेव की राशि मकर में सूर्य और बुध की युति होने जा रही है। इस दिन बुध का गोचर मकर में सुबह 10:27 बजे होगा और यह 3 फरवरी को रात 09:54 बजे तक यहीं रहेंगे। सूर्य का गोचर 14 जनवरी को मकर राशि में हुआ है, जो इस राशि में 13 फरवरी को सुबह 04:14 बजे तक रहेंगे।

इन राशियों के लिए शुभ होगा बुधादित्य राजयोग

वृषभ राशि : मकर में सूर्य-बुध युति का शुभ प्रभाव वृषभ राशि के लोगों पर देखने को मिल सकता है। बुधादित्य राजयोग आपकी किस्मत को चमकाने वाला साबित होगा है। आपको करियर में नए अवसर प्राप्त होंगे, आपके पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि की संभावना है। आपके प्रभाव में भी बढ़ोत्तरी हो सकती है। बॉस से आपके संबंध बेहतर हो सकते हैं और उसका लाभ प्राप्त होगा। बुध के शुभ प्रभाव से आपकी आमदनी भी बढ़ सकती है।

तुला राशि : सूर्य-बुध की युति से बनने वाला बुधादित्य राजयोग तुला राशिवालों को भी लाभ देने वाला है। 17 जनवरी से 3 फरवरी के बीच आप कोई नई प्रॉपर्टी ले सकते हैं या अपने परिवार के लिए कोई नया वाहन खरीद सकते हैं। सूर्य देव की कृपा से आपके सुख, सुविधाओं, धन और धान्य में बढ़ोत्तरी की उम्मीद है। अचानक धन लाभ का योग बन रहा है। आपका डूबा हुआ पैसा वापस मिल सकता है।

मीन राशि : सूर्य-बुध की युति मीन राशि के लोगों को भी मालामाल करने वाली है। बुधादित्य राजयोग की वजह से आपका पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। इस समय में आपको निवेश का बहुत अच्छा मौका मिल सकता है, जो आपको बड़ा धन लाभ दे सकता है। सूर्य-बुध युति से आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन खानपान पर नियंत्रण रखें और व्यायाम करें। करियर की दृष्टि से भी यह समय अनुकूल है, कोई अवसर प्राप्त हो तो उस पर विचार कर सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें